इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा में रहकर कोचिंग करने वाले प्रदेश के लगभग 3 हजार छात्र-छात्राएं लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से वहां फंसे हुए हैं। इनमें से ग्वालियर के 186 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी काे उनके घर वापस लाने के लिए मंगलवार काे परिवहन विभाग 150 बसें रवाना करेगा। ये बसें नगर निगम के अपर अायुक्त दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में रवाना हाेंगी। शिवराज सरकार ने छात्राें काे वापस लाने के लिए फैसला लेते हुए इसकी जिम्मेदारी परिवहन िवभाग काे साैंपी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KniGHw
via IFTTT
