चौथे पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले के तापमान पर पड़ा है। 42 डिग्री तक पहुंच चुका पारा तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण 15 दिन बाद सामान्य की तुलना में माइनस में दर्ज किया गया। आगामी दो दिन में इसी तरह तेज आंधी और बारिश का दौर होने की संभावना है।
दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चार दिन पहले तक 42 डिग्री पहुंचा पारा लुढक़कर 37.8 डिग्री पर आ गया है। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य की तुलना में 1.5 डिग्री कम था। हालाकि शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश के 24 घंटे बाद दोपहर में कभी आसमान साफ रहा तो कभी बादल छाते रहे। लेकिन तेज आंधी और हवा का दौर नहीं आया। हालाकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिन में कभी भी तेज आंधी और हवा के साथ हल्की बारिश अंचल में हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eBDfhi
via IFTTT
