इनको सलाम... ये हैं कोरोना से लड़ने वाले योद्धा, 450 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके 4 स्क्रीनिंग दलों द्वारा अब तक 78 घरों का भ्रमण कर 450 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब कसरावद की दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि के साथ पीड़ितों की संख्या 14 हो गई है। इनमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कसरावद के वार्ड 2 की 30 वर्षीय महिला का पति व सास 13 मार्च को सऊदी अरब उमराह की यात्रा से लौटे थे। महिला के पति ने सेंधवा के कोरोना पॉजिटिव परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा की थी। वार्ड 11 की 40 वर्षीय महिला को उसके पति से संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। 27 मार्च को महिला का पति उसके बड़गांव निवासी कोरोना संक्रमित जीजा को बाइक से निमरानी फाटे से खरगोन के नवग्रह मंदिर तक छोड़ने गया था।
उमराह यात्री सेंधवा के बुजुर्ग की मौत व परिवार के सदस्यों और बड़गांव के युवक में कोराेना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 5 अप्रैल को पति-पत्नी व उनके साथ रह रहे पुत्र के अलावा वार्ड 11 निवासी युवक, उसकी पत्नी और माता-पिता के सैंपल लिए थे। गुरुवार रात को मिली रिपोर्ट में दो महिलाओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह सभी होम आइसोलेट थे। रिपोर्ट आने के बाद दोनों महिलाओं को इंदौर रैफर कर दिया गया है। दोनों परिवार के अन्य 5 सदस्य खरगोन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
पीड़िता की सास उमराह से लौटी ठीकरी में उतरी
विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी गिरनार भूरिया ने बताया पॉजिटिव महिला की सास सेंधवा के बाद ठीकरी रिश्तेदारी में चली गई। वह अभी कसरावद नहीं लौटी। प्रशासनिक टीम ने बड़वानी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सैंपल लेने को कहा है। जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल के बाद से अब तक सैंपल नहीं लिए गए हैं।
गोगावां में उमराह से लौटे 11 लोगों के सैंपल लिए
उमराह की यात्रा कर लौटे 11 लोगों के गुरुवार को सैंपल लिए। तहसीलदार आरसी खतेड़िया ने बताया उमराह से लौटी कसरावद की महिला के पॉजिटिव आने के बाद 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे हैं। यह लोग संक्रमित महिला के साथ यात्रा पर गए थे। रिपोर्ट आने तक सभी को घर पर रहने को कहा है। उमराह से लौटे नगर के अन्य 3 लोगों के सैंपल पहले ही इंदौर भेजे हैं।
38 नए सैंपल, 94 रिपोर्ट निगेटिव
सीएमएचओ कार्यालय के मुताबिक दामखेड़ा के क्वारंटाइन में 8 मरीज भर्ती हैं। 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया। जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में 7 मरीज भर्ती है। होम आइसोलेशन में 55, अभी तक लिए कुल सैंपल 255, आज लिए गए सैंपल 38, रिपोर्ट आना शेष 110, पॉजिटिव सैंपल 14, निगेटिव आए सैंपल 94, कोरोना से मृत्यु 2, स्क्रीनिंग किए गए मरीजों की संख्या 17160, सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज 1376। कंट्रोल रूम में शिकायतें 14 आई।
जिले के तीन कंटेनमेंट क्षेत्र के अब तक की स्थिति
- सहकार नगर : यहां 43 घरों में 259 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कोई भी सर्दी, खांसी व बुखार का मरीज नहीं मिला। अब तक 114 सैंपल लिए गए। 37 की नेगेटिव व 9 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 68 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
- आसनगांव : यहां 522 घरों में 2695 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। 6 मरीज सर्दी व खांसी के मिले। यहां कुल 21 में से 17 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक पॉजिटिव मरीज मिला है। 3 की रिपोर्ट आना बाकी है।
- बड़गांव : यहां 62 लोगाें की स्क्रीनिंग गई। 4 सर्दी व खांसी के मरीज मिले। कुल 32 सैंपल लिए गए हैं। 23 की रिपोर्ट आना शेष है। 8 निगेटिव व 1 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aWGihS
via IFTTT