महाराणा प्रताप जयंती पर करणी सेना ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को जल से स्नान कराया। दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप को नमन किया। 22 कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया। वहीं उद्योगपति बालाजी समिति को 10 हजार रुपए जरूरतमंदों के लिए भोजन सहायता के लिए दिए।
करनी सेना के प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्रसिंह पटलावद ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती पर हर वर्ष पूरे प्रदेश में भव्यता के साथ बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं। इस साल कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन होने की वजह से समाजजन ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महाराणा प्रताप की जयंती दीपोत्सव के रूप में मनाई। अपने घरों में रहकर महाराणा प्रताप की पूजा-अर्चना कर शाम को दीप जलाए। वहीं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक जाकर ब्लड डोनेट किया। अब करनी सेना के कार्यकर्ता 31 मई तक रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। प्रदेश महामंत्री ठाकुर नेपालसिंह, जिला अध्यक्ष रवींद्रसिंह राणा, लखनसिंह सगवाली, प्रतीकसिंह राठौड़, तखतसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह, लोकेंद्रसिंह, धर्मेंद्रसिंह भाटी सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ll4Sh7
via IFTTT
