नगर में 5 मई की शाम क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में आरोपियों ने मोतीलाल शिवहरे की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी निक्की डॉटकॉम उर्फ सौरभ चौरसिया, सोहन कुशवाहा एवं एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के समय प्रयुक्त 2 मोटर साइकिलें भी पुलिस ने बरामद की हैं। इन सभी आरोपियों को थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने पुलिस जवान दीपक, ब्रजेश, जगभान, रावेंद्र, सुनील और बाबूराम के साथ ग्राम सिंहपुर के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल चौरसिया, निक्की उर्फ विशाल चौरसिया एवं 2 नाबालिग आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SNwkIv
via IFTTT
