केंद्र सरकार की अनुमति के बाद रविवार और सोमवार की सुबह हरियाणा के रेवाड़ी और भिवानी से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन आ रही है। इन ट्रेनों के माध्यम से छतरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों सहित अन्य यात्रियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा नाश्ता, खाना दिया जाएगा। इसके साथ ही गंतव्य स्थान तक भेजने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एसडीएम प्रियांशी भंवर, सीएमएचओ डाॅ. विजय पथौरिया और सिविल सर्जन डाॅ. आरएस त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह टेंट और कुर्सी की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनवाने का दायित्व संयुक्त कलेक्टर पियूष भट्ट, जिला संयोजक आरपी भद्रसेन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन और सीएमओ अरुण पटेरिया को सौंपा गया है। प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन और बस में बैठाने की जिम्मेवारी संयुक्त कलेक्टर केके पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा, डीपीसी आरपी लखेर, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस राहुल तिवारी और प्रबंधक लोक सेवा गारंटी मुकेश शिवहरे को सौंपी है।
वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी स्वाति जैन, तहसीलदार संजय शर्मा और नायब तहसीलदार शैवाल सिंह को प्रवासी मजदूरों के नाश्ता, खाना व पेयजल व्यवस्था की, डिप्टी कलेक्टर विनय द्विवेदी, आरटीओ सुनील सक्सेना और नायब तहसीलदार अंजू लोधी को बसों की व्यवस्था, बसों में स्टीकर लगवाने और डीजल व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। एसडीएम अविनाश रावत, डिप्टी कलेक्टर विनय द्विवेदी और एसएलआर आदित्य सोनकिया को छतरपुर सहित अन्य जिलों के प्रवासी मजदूरों को बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना करने, डीएफओ संजीव झा, ईई मनोज सक्सेना और सीएसपी उमेश शुक्ला को बैरिकेडिंग व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने सभी प्रकार की व्यवस्था का प्रभावी अधिकारी जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र और एएसपी समीर सौरभ को बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cj3U0N
via IFTTT
