सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरइया गांव के 35 वर्षीय युवक को शुक्रवार की देर शाम एक वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर घायल के हाथ, पैर और सिर में अधिक चोट आने के कारण इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गुरइया गांव का छन्नू पिता लाड़के कुशवाहा उम्र 35 वर्ष शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान सटई रोड पर एक वाहन ने युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से घायल को हाथ, पैर और सिर में अधिक चोट आने पर पुलिस ने 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर युवक की हालत गंभीर होने के कारण देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए मृतक का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yKdUlb
via IFTTT
