शुक्रवार शाम चिड़ियापानी में हुई युवक की हत्या के मामले में नेपानगर थाना पुलिस ने आरोपी, चाचा और चचेरे भाई सहित पांचों आरोपियों को रविवार दोपहर गांव से लगे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पीके मुवेल ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांचों जंगल में छुपे हुए हैं। दल-बल के साथ दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। नवाड़ की जमीन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार शाम चिड़ियापानी में 25 वर्षीय भूरा पिता गिना की उसके चाचा जगदीश पिता किशन, उसके बेटे मिथुन, अनिल, सुरेश और भीका ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZE0BC
via IFTTT
