लॉकडाउन-4 में भी सोमवार को पहले दिन कोई छूट नहीं मिली क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन पर स्थानीय प्रशासन कोई फैसला नहीं ले सका। उसे यथावत रखने का तय किया है। हालांकि, राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट होने के बाद सोमवार को पुन: मंथन होगा कि क्या छूट देना उचित होगा। ऐसे में लोगों एक दिन और इंतजार करना होगा। इस स्थिति में सिर्फ मेडिकल, पेट्रोल पंप, कृषि उत्पादक दुकानें, शराब दुकान और चक्की ही खुली रहेंगी।
देर रात तक बाजार खोलने को लेकर राज्य सरकार की गाइडलाइन जिला प्रशासन को नहीं मिली। ऐसे में सोमवार को बाजार नहीं खुलेगा। एडीएम जीपी माली के मुताबिक पिपरिया मेंभी साेमवार काे बाजार बंद रहेगा। साेमवार की शाम तक राज्य शासन से जाे गाइडलाइन आएगी उसके बाद मंगलवार से जिले के बाजार खाेलने को लेकर फैसला होगा। गौरतलब है लाॅकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत धार्मिक स्थल, स्कूल, काॅलेज, बसें, हाेटल आदि बंद ही रहेंगी, लेकिन बाजार और ऑफिस खाेलने पर रियायत हैं।
अभी नहीं हाे रहा पालन
शहर में लाॅकडाउन का पालन नहीं हाे रहा है। बाइक पर तीन-तीन लाेग जा रहे हैं। लाेग बाजार में निकल रहे हैं। इसमें साेशल डिस्टेंस का पालन नहीं हाे रहा है। सबसे खास है कि पुलिस की जांच चाैकियोंके सामने से लाेग ऐसा कर रहे हैं लेकिन सख्ती नहीं बरती जा रही है। हालांकि रविवार काे लाॅकडाउन 4 पर लाेगोंकी नजरें थी। प्रशासनिक अधिकारी भी आदेश आने का इंतजार करते रहे।
रविवार को नहीं आया काेई नया केस, 33 मरीज ठीक हुए, एक ही पाॅजिटिव बचा
इटारसी में काेराेना के 37 केस मिले थे। इसमें से 3 की माैत हाे चुकी है। बाकी 33 मरीज ठीक हाे गए हैं। एक मरीज इटारसी के काेविड सेंटर मेंभर्ती है। जिले में अभी तक 641 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से रिपाेर्ट 632 की आई है। निगेटिव 589 हैं। 10 रिपाेर्ट रिजेक्ट हुई हैं।
36 वाहन चालकों से वसूला 9 हजार जुर्माना
कोतवाली पुलिस ने शहर में चैकिंग कर 36 वाहनों चालकाें से 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। लॉकडाउन के दौरान नर्मदा के हर्बल पार्क घाट पर पहुंचे 17 वाहनों चालकाें से 4250 रुपए का जुर्माना वसूला। एसआई हेमंत निसोद और एएसआई सुखनंदन नर्रे ने कार्रवाई की।
यह कर सकते हैं व्यापारी... बैतूल में डिस्टेंस के लिए लगाए छाते
होशंगाबाद में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। इधर बैतूल के कोठी बाजार के इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक ने उपभोक्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छातों का सहारा लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDQyen
via IFTTT
