लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह फिर बाजार खुला। लेकिन इस बार सब्जीवाले सड़कों पर बैठने की बजाय निर्धारित किए स्थान पर बैठे। जिससे बाजार में लोगों की भीड़ सोमवार की अपेक्षा कम नजर आई। जरूरी वस्तुओं की दुकान पर दुकानदारों ने भी आने वाले ग्राहकों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। इसके अलावा कटलरी, जूते-चप्पल आदि की दुकानें जिन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी गई है उन्होंने भी दुकानें खोली। सूचना पर सुबह तहसीलदार केएल तिलवारी, कोतवाली टीआई दिनेश सोलंकी, हल्का पटवारी किशोर बैरागी मौके पर पहुंचे और नीम चौक स्थित एक दुकान को बंद कराया। नपा के अमले काे बुलाकर दुकानदार का चालान बनवाया गया।
स्वच्छता परिवेक्षक धमेंद्र सोलंकी ने बताया कि इसके अलावा करीब 8 दुकानदारों के चालान बनाए गए। इधर, शासन से निर्देश है कि छोटे बच्चे व बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं व पुरुष अपने परिवार के साथ बाजार में आ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को कोई गोद में तो पैदल लेकर बाजार में घूम रहा है। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है। लेकिन लोग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं।
भास्कर सुझाव
भीड़ रोकने के लिए ये कर सकते हैं उपाय - लोग वाहनों से बाजार में आ रहे हैं। बाइक पर एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार को बैठाकर ले आता है। ऐसे वाहन जिनपर एक से अधिक व्यक्ति हो। उन्हें शहर के बाहर ही खड़ा कराकर लोगों को बाजार की और पैदल भेजने से भीड़ कम होगी। शहर में हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे वाहनों को वे तुरंत चौराहे पर खड़ा करवा देंगे तो इससे लोग ट्रैफिक नियम भी समझेंगे और लॉकडाउन के नियमों का भी पालन होगा।
दिनेश साेलंकी, टीआई, कोतवालीने कहावाहनों को शहर के बाहर ही रोंकेगे
वाहनों से शहर में भीड़ ज्यादा हो रही है। शहर के बाहर हमारे 6 चैकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां वाहनों को रोका जाएगा। इसके अलावा शहर में बस स्टैंड पर वाहनों को खड़ा कराएंगे। सिर्फ वहीं वाहन शहर में प्रवेश करेंगे जिन्हें जरूरी काम से जाना हो। जिसमें कोई उम्र दराज व्यक्ति अस्पताल जाना चाहता हो। इसके अलावा किसी और वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A4n9gz
via IFTTT
