घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के शोभापुर और कतिया कोयलारी में आधा दर्जन लाेगाें की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद एक तरफ प्रशासन ने मेहकार, हीरावाड़ी, छूरी, जुवाड़ी, रतनपुर, चारगांव को बफर जोन बनाया है। वहीं ग्रामीण कोरोना से इतने डरे हैं कि अपने गांव के मेड़ पर बड़ी बागुड़, लकड़ी के ठूंठ लगा दिए हैं। सड़क पर लिख दिया है कि बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। ग्रामीण शिवचरण धुर्वे, अनिल धुर्वे ने बताया घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के शोभापुर व कतिया कोयलारी ग्राम में कोरोना के पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए हमने यह कदम उठाया है। गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, कौन व्यक्ति संक्रमित है और कब संक्रमण फैलाकर चला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecpvZk
via IFTTT
