देवी अहिल्या उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 खरगोन में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। प्राचार्य ने बताया कि 240 बच्चों का चयन हुआ है। इनमें अनुसूचित जाति के 24, अनुसूचित जनजाति के 113, पिछड़ा वर्ग के 34 व अनारक्षित वर्ग के 69 विद्यार्थियों का चयन किया है।
विद्यार्थी 20 जून से स्कूल में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्रवेश फार्म के लिए आ सकते हैं। आवेदन प्राप्त करते समय कक्षा 9वीं चयन प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र व इंटरनेट से प्राप्त परीक्षा परिणाम की छाया प्रति संलग्न करना होगा। साथ ही 30 जून तक प्रवेश फार्म भरकर जमा करना होगा।
आवेदन फार्म जमा करते समय विद्यार्थियों को उनका आधार, कक्षा 8वीं की उत्तीर्ण अंकसूची, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, विद्यार्थी व पिताजी के बैंक पास बुक की फोटो कॉपी, 3 पासपोर्ट फोटो, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, नेट से प्राप्त अंक सूची, यदि संबल का कार्ड, प्रो फाईल पंजीयन कार्ड (अजा, अजजा व पि.वर्ग) की 2-2 छायाप्रति में जमा करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zAHdqR
via IFTTT
