उद्वहन परियाेजना के पाइप डालने खरगोन से देवला के बीच 19 स्थानों पर खोदी गई सड़क का सोमवार को डामरीकरण किया गया। दो दिन पहले हाईवे से जुड़े अफसरों ने नालीनुमा खुदी सड़क से मिट्टी निकालकर गिट्टी-मुरुम डलवाई थी। करीब 5 माह पहले उद्वहन परियोजना ने पाइप डालने सड़क खुदवाई थी लेकिन इसकी मरम्मत करने के बजाय मिट्टी भरकर छोड़ दिया था। इससे राहगीरों के वाहन उछल रहे थे। बारिश के बाद फिसलन बढ़ने से हादसे बढ़े थे।
भास्कर ने 3 जून को ‘बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन, हादसों के शिकार हो रहे वाहन चालक’ व 11 जून को ‘झाड़ियों से संकरी सड़क में तब्दील हुआ हाईवे, गड्ढे होने से आवाजाही मुश्किल’ शीर्षक से प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन कर लोगों की समस्या को उठाया था। इसके बाद अफसरों ने खलघाट से देवला तक हाईवे 347 सी सड़क का निर्माण कर रही बंसल कंपनी को सुधार के निर्देश दिए।
कंपनी ने दो दिन पहले मिट्टीनिकालकर मुरुम डलवाई थी। सोमवार को बन्हेर गांव के पास से क्राॅसिंग स्थान पर बिछी गिट्टी पर डामर डाल प्रेशर रोलर से दबाई की। संतोष गुप्ता, गिरीश वर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी, अभिषेक गुप्ता आदि ने कहा- अब वाहन चलाने में सहूलियत होगी। राजू मालवीया, नारायण राठौड़ आदि ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सड़क की स्थिति खराब होने से पहले ही अफसर मेंटेनेंस बनाए रखेंगे। हाईवे उपयंत्री अनिल महाजन ने कहा- क्राॅसिंग वाली 19 जगह चिन्हित कर डामरीकरण करवाने के साथ दबाई करवाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30X5ItR
via IFTTT
