हमीदिया अस्पताल में गुरुवार को 100 बिस्तर की नई कोविड यूनिट शुरू की गई है। इसके लिए मेडिसिन डिपार्टमेंट के 4 वार्डों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) प्रशासन ने शहर में अचानक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यह यूनिट शुरू की है। वहीं दूसरी ओर अब हमीदिया के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सिर्फ गंभीर बीमारियों के मरीजों को ही भर्ती किया जा सकेगा। इसकी वजह संस्थान के 6 में से 4 वार्ड कोविड यूनिट और एक वार्ड को सारी (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) वार्ड बनाना है।
लेकिन परेशानी यह भी
मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स ने बताया कि अब यहां गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए सिर्फ 25 पलंग का ही एक वार्ड बचा है।
यहां नहीं बन सकी यूनिट
हमीदिया की निर्माणाधीन बिल्डिंग में 240 बेड की कोविड यूनिट नहीं बन सकी है। 10 जून तक इसे तैयार किया जाना था।
अभी 92 मरीज भर्ती हैं
डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड यूनिट में 92 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 23 की हालत गंभीर है। 17 को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है।
हर वार्ड में 25-25 पलंग
जीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि मेडिसिन डिपार्टमेंट के वार्ड 3, 4, 5 व 6 को कोविड यूनिट बनाया है। हर वार्ड में 25-25 मरीज भर्ती हो सकेंगे। अब संस्थान में कोविड मरीजों के लिए रिजर्व पलंगों की संख्या 200 हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30tYY6m
via IFTTT
