रेत का उत्खनन करने के लिए ट्रक में रखकर पोकलेन मशीन लोहारी घाट पर ले जाई जा रही थी। शनिवार को देर रात ग्राम गोहिंदा के पास बिजली की 11 केवी की लाइन से पोकलेन टकरा गई। इससे करंट दौड़ गया। घटना के दौरान अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक से कूद गया। वहीं करंट के कारण ट्रक के टायरों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने रात में ही बिजली कट की और ट्रक की आग बुझाई गई। खास बात यह है कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार सुबह बिना जानकारी किए ही बिजली शुरू कर दी। इससे करंट दौड़ने पर ट्रक और पोकलेन में फिर से आग भड़क गई।
बिजली कर्मचारियों की दिखी लापरवाही: पोकलेन के लाइन से टकराने के चलते रात के समय लाइन को बंद कर दिया गया था, लेकिन बिजली कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल से न तो मशीन हटवाई और न ही फॉल्ट ठीक किया गया। इसके बाद भी रविवार को बिना सूचना के ही लाइन को चालू कर दिया, जिससे फिर से करंट दौड़ने पर ट्रक और मशीन में आग भड़क गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zAEttG
via IFTTT
