नगरपालिका ने बस स्टैंड व पुराने अस्पताल रोड की खाली दुकानों के लिए टेंडर कॉल किए हैं। कुछ दुकानें पूर्व में ही अलॉट हो चुकी हैं। बाकी रही दुकानों के लिए बंद लिफाफे में टेंडर भरकर जमा करना है। इसे लेकर रविवार को सूचना करवाई गई लेकिन लॉकडाउन में कितने लोग टेंडर में भाग लेते हैं, ये देखना होगा। अगर एक भी व्यक्ति ने टेंडर भरा तो उसे दुकान अलॉट की जाएगी, नहीं तो दूसरी बार फिर टेंडर काॅल करना पड़ेगा।
बस स्टैंड में चार दुकानें सह रेस्टोरेंट और पुराने अस्पताल में 6 दुकानें व हॉल का अभी आवंटन होना बाकी है। नगरपालिका ने दुकानों का आरक्षित मूल्य करीब 15 लाख रुपए रखा है। यानी टेंडर भरने वाले को इसे अधिक राशि भरना होगी। ये खुली नीलामी नहीं है, बंद लिफाफे में टेंडर बुलवाए गए हैं। अगर एक दुकान के लिए एक ही दावेदार आता है तो दुकान उसे दी जाएगी। अगर एक से ज्यादा दावेदारों ने टेंडर डाले तो अधिक राशि वाले को दुकान अलॉट की जाएगी।
दुकानदार को दुकान स्वीकृत होने पर 25 फीसदी और शेष राशि 120 दिन में जमा कराना होगी। हालांकि अभी तीन महीने के लॉकडाउन का असर लोगों पर पड़ा है। बावजूद नपा की दुकानें लेने के लिए कितनों का रुझान है, ये आखिरी समय में पता चलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3frm01I
via IFTTT
