ग्राम पुट्टी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति और उनके बेटा-बेटी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। घटना शनिवार -रविवार रात की है।
ग्राम पुट्टी में रहने वाले धर्मेंद्र श्रीवास्तव अपने बेटे सक्षम और बेटे साक्षी को शनिवार को 12वीं की परीक्षा के लिए डबरा बाइक से आये थे। परीक्षा के बाद वह रात में बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ग्राम पुट्टी के पास एक रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सक्षम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर हंगामा कर दिया। करीब 30 मिनट के हंगामे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ft77fl
via IFTTT
