ग्वालियर-झांसी हाईवे परमकोड़ा तिराहाके पास रविवार को सुबह करीब7बजे एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में ही दोनों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। वहीं ट्रक चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।
गौतम विहार कॉलोनी ग्वालियर निवासी अरविंद सिंह(35)पुत्र हरगोविंद सिंह रविवार को सुबह करीब7बजे बाइक से डबरा की ओर आ रहा था। बाइक पर पीछे उसका भाई नरेंद्र सिंह भी बैठा हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मकोड़ा तिराहा के पास पहुंची तभी ग्वालियर की ओर से ही आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति से चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों रोड किनारे जा गिरे। राहगीरों ने दोनों युवकों को उठाया और एंबुलेंस को फोन लगाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत होने के चलते डॉक्टरों ने दोनों को ग्वालियर रैफर कर दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BZvHGi
via IFTTT
