ग्राम पंचायत खुर्दपार से सिकरौदा नहर की पुलिया तक डाली जा रही रोड का घटिया निर्माण किया जा रहा है। रोड की हालत यह है कि चार दिन पहले ही डाला गया रोड पर डामर हाथों से खोदने पर उखड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा घटिया रोड का निर्माण करने के विरोध में ग्रामीणों ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें ग्रामीण हाथों से खोदने पर रोड का डामर उखड़ते हुए दिखा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की है।
चीनौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुर्दपार से सिकरौदा नहर की पुलिया तक करीब ढाई किमी लंबी रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। रोड को बनाने का काम ठेकेदार मोहर सिंह द्वारा किया जा रहा है। अभी तक डेढ़ किमी क्षेत्र में डामर डाला जा चुका है। चार दिन पहले डाले गए डामर की हालत यह है कि वह हाथों से ही निकल रहा है। रोड पर मिट्टी डालने के बाद उस पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया है। इसके अलावा जो डामर डाला गया है उसमें भी मिलावट है। ग्रामीणों द्वारा घटिया तरीके से डाली जा रही रोड को लेकर विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटिया निर्माण की जा रहीसड़क के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी वह सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं गांव के रामौतार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जो डामर डाला गया है उसमें मिलावट की गई है। ऐसे में रोड दो महीने भी नहीं चल पाएगी।
मौके पर देखेंगे, गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई करेंगे
गांव के लोगों से रोड के बारे में शिकायत मिली है। मौके पर जाकर उसकी स्थिति देखेंगे। यदि ठेकेदार द्वारा सही तरह से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
ओमहरी शर्मा, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, ग्वालियर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d14OyO
via IFTTT
