जिले में वर्तमान में ऐक्टिव कोविड-19 पॉज़िटिव प्रकरण मात्र 2 रह गए हैं। अब तक प्राप्त 27 कोरोना पॉज़िटिव प्रक्ररण में से 25 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कलेक्टर तरूण राठी ने कहा जहां एक ओर यह खुशी का विषय है कि हम संक्रमितों को स्वस्थ रखने में कामयाब हो रहे हैं, वहीं यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि संकट अभी टला नही है, सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे जिम्मेदारी निभाते हुए समस्त उपायों एवं सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करें। स्वस्थ होकर घरों के लिए डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्स सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वर्तमान में एक्टिव कोविड-19 पॉजिटिव 2 मरीज
डॉ. दिवाकर पटेल ने कहा आज दिनांक तक जिले से 27 कोविड-19 के मरीजों में से 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब जिले मे 2 एक्टिव केस ही शेष हैं, जिसमें पथरिया एवं हिंडोरिया कोविड केयर सेंटर मे भर्ती हैं। डाॅ. पटेल ने कहा जिले की स्थिति बहुत अच्छी है, रिकवरी रेट भी अच्छी है लगभग 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं। जिले मे मार्टिलिटी शून्य प्रतिशत है। किसी भी प्रकार की घटना निर्मित नहीं हुई, जिससे मृत्यु होने की संभावना हुई है या किसी भी मरीज को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल से रिफर करना पड़ा हो। डा. विशाल शुक्ला ने कहा आईसोलेशन में भर्ती 2 कोविड-19 के मरीजों की छुट्टी हुई है। उन्होनें कहा मरीजों को डिस्चार्ज पॉलिसी के अनुसार डिस्चार्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XUdjqV
via IFTTT
