नपा व राजस्व की टीम बाजार में अब बगैर मास्क पहने निकलने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करने लगी है। शुक्रवार को भी 20 लोगों पर कार्रवाई की गई। बगैर मास्क के बाहर निकलने वाले आम लोगों को 100 रुपए का फटका लगने लगा है। इसी बीच बगैर मास्क के कारोबार करने वाले से लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले व्यापारियों से 500 रुपए का जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों के साथ नपा की टीम ने गांधी हाल के समीप से कार्रवाई शुरू की। इस बीच बस स्टैंड तक आते आते 20 लोगों पर जुर्माना किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30C4N1B
via IFTTT
