पूरे दिन बादलों के कारण उमस ने लोगांे के बुरे हाल कर दिए। लोग पसीना पसीना होते रहे। इसी बीच दोपहर बाद 4 बजे से बादलों का जमावड़ा बढ़ने लगा और धूप छांव का सिलसिला शुरू हो गया। शाम करीब 6 बजे शहर में हल्की बारिश होने से उमस से राहत मिली। इधर, मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार को बना बारिश का सिस्टम बिगड़ गया। अब 13 व 14 जून को फिर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UFp6aG
via IFTTT
