कस्बा में रहने वाले मुकेश राठौर पुत्र मुरारी राठौर के घर से बदमाश सोम-मंगलवार की रात 4 लाख रुपए का माल समेट ले गए। रामपुरकलां पुलिस ने चोरी की एफआईआर 7 घंटे बाद दर्ज की।
जानकारी के मुताबिक सोम- मंगलवार की रात मुकेश राठौर के घर के दीवारों में चोरों ने छेद किया और अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने बक्से को खोल कर पौने 5 तोला बजनी सोने के व 1 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण व भात के रखे हुए कपड़े तथा नकद 75 हजार रुपए अपने हवाले किए और वहां से निकल लिए। सुबह 5:00 बजे मुकेश राठौर की नींद खुली तो वह भैंसों के लिए आटा लेने कमरे में जा रहा था तभी वह कमरे के दरवाजे को खोलने के लिए आगे बढ़ा तो दरवाजा नहीं खुला तब उसने दूसरे कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसका भी दरवाजा अंदर से लॉक था तब मुकेश ने कमरे की छत पर चढ़कर पीछे की ओर देखा तो पाया कि दोनों कमरों में चोरों ने दीवार में छेद कर दिया गया है। चोरी की सूचना मिलने के एक घंटे बाद एएसआई रामजी लाल अवस्थी घटनास्थल पर पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fve1kl
via IFTTT
