बंपर आवक शुरू होते ही प्याज के दाम में व्यापारियों ने गिरावट शुरू कर दी। दो दिन पहले 5 से 12 रुपए में प्याज खरीदने वाले व्यापारियों ने शुक्रवार को 4 से बोली शुरू कर 8.50 रुपए पर खत्म कर दी। इधर, बंपर आवक के कारण मंडी परिसर प्याज की बोरियों से भर गया। मंडी में जगह नहीं होने से वाहनों की कतार टंकी चौराहे से धोबी चौराहे तक पहुंच गई। दो दिन में अचानक 4 से 4.50 रुपए कीमत कम होने के मामले में व्यापारी बाहर से डिमांड कम होने का हवाला दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e4lK8Y
via IFTTT
