खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को पथरिया नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित रानू जैन किराना से राजश्री पान मसाला के 50 पैकेट जब्त किए। जिनका कुल वजन 9 किलो 600 ग्राम पाया गया और कुल मूल्य 10 हजार 800 रुपए आंका गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार ने बताया कि पथरिया पुलिस द्वारा 11 जून को उक्त राजश्री पान मसाला विक्रेता रानू जैन से जब्त किए थे। थाना प्रभारी से प्राप्त प्रतिवेदन के परिपालन में शुक्रवार को टीम ने पथरिया जाकर जब्त पान मसाला के स्टॉक का निरीक्षण किया। नियमानुसार राजश्री पान मसाला के नमूने लिए गए। जिनको गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त पान मसाला के अवमानक होने की आशंका के आधार पर 9.6 किलो कुल मूल्य 10,800 रुपए जब्त करके नियमानुसार सीलबंद करके विक्रेता की अभिरक्षा में सौंपा गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग दमोह ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के विभिन्न नियमों का पालन करें।
पुलिस ने दो बोरी राजश्री गुटखा पाउच जब्त किए : पथरिया। नगर में बीती रात पुलिस ने दो बोरी गुटखा पाउच जब्त किए। पुलिस द्वारा रात्रि में गोलू जैन के यहां से राजश्री गुटखा पाउच की दो बोरी पकड़ने का मामला सामने आया है लेकिन जानकारों की माने तो काफी मात्रा में राजश्री था लेकिन पुलिस के आर्थिक लाभ के चलते 2 बोरियों की ही कार्यवाही की गई। देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने दो बोरी पकड़कर गोलू जैन के खिलाफ कार्रवाई की
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MRYRJL
via IFTTT
