शहरवासियांे को संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन से एक कदम आगे बढ़कर शहर के व्यापारियों ने शाम 7 बजे से दुकानें बंद करने का सराहनीय फैसला लेने के बाद अब सप्ताह में एक दिन मार्केट पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान कर दिया है। सभी व्यापारियों की सहमति होते ही शनिवार का दिन तय कर लिया गया। बाकायदा आज यानी शनिवार से इसे लागू भी कर दिया जाएगा। शहर में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि शहर के व्यापारियों ने प्रशासन से एक कदम आगे बढ़ते हुए शाम 7 बजे से दुकानें बंद करने का फैसला लेते हुए इसे लागू भी कर दिया। व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष किरण ठाकुर ने बताया कि अलग अलग व्यापारी एसोसिएशन के सभी अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने अपने से जुड़े सभी व्यापारियों से चर्चा कर गुरुवार को बैठक आयोजित की। शनिवार का दिन मार्केट बंद करने के लिए तय होने ही अनाउंस कराकर सभी व्यापारियों को सूचित कर दिया गया है। इसी शनिवार से इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hnVs3r
via IFTTT
