नगर के आजाद वार्ड निवासी एक वृद्ध महिला से धोखाधड़ी कर बेटे के द्वारा ही बैंक से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुलाब बाई नामदेव 80 ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी से शिकायत की है कि मेरा छोटा पुत्र रामकृष्ण नामदेव मुझे डाॅक्टर को दिखाने के बहाने ले गया था और बैंक से तीन चार बार पूरी पेंशन निकाल ली है। मेरे द्वारा हिसाब पूछने पर आत्महत्या करने की धमकी देता है और मेरी पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड नहीं दे रहा है। गुलाब बाई नामदेव ने बताया कि मेरे द्वारा हटा थाना प्रभारी, एसडीएम, एसडीओपी और एसपी दमोह को शिकायत की है लेकिन मेरे पुत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cWLzWU
via IFTTT
