जेएमएफसी शुजालपुर धीरज कुमार ने आरोपी कमल पिता गजराज परमार, सोहन उर्फ सोनू पिता ज्ञान सिंह परमार, रोहित पिता रमेश चंद्र, राकेश पिता शिव नारायण परमार निवासी लसुडलिया थाना कालापीपल, सोनू पिता सौदान सिंह, गंगाराम पिता देवी सिंह निवासीगण कनाडिया थाना कालापीपल का वारंट बनाकर जेल भेजने के आदेश दिए। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ ने बताया 9 मई को अमर सिंह के लड़के संतोष के साथ आरोपियों ने मारपीट की। गांव में रहने नहीं देने व जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से तंग आकर संतोष ने 10 मई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर संजय मोरे ने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YnOOkQ
via IFTTT
