IFTTT
दस दिन बाद मप्र की भाजपा सरकार में मंत्रियों के विभागों का वितरण रविवार को होने संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ग्वालियर में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी 28 नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। साफ है कि भाजपा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच रविवार की सुबह तक आम बनने के आसार हैं। हालांकि अभी भी नगरीय विकास, आबकारी, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभागों को लेकर झगड़ा बाकी है। इस पर फैसला होना है। बताया जा रहा है कि सिंधिया अभी भी अपने लोगों के लिए इन विभागों का दबाव बनाए हुए हैं। इस बीच यह साफ हो गया है कि वित्त, गृह, वाणिज्यिककर, परिवहन को भाजपा अपने पास रखेगी। राजस्व, खनिज जैसे विभाग सिंधिया के पास जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश संगठन से बात करेंगे। रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच चर्चा संभावित है। सिंधिया खेमे से 11 मंत्री हैं, जिनके लिए अहम विभाग मांगे गए हैं। बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग से विभागों को लेकर मुख्यमंत्री खुद बात करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How to search keywords
July 12, 2020
दस दिन बाद मप्र की भाजपा सरकार में मंत्रियों के विभागों का वितरण रविवार को होने संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज स…
IFTTT
सावन का महीना होने के बाद भी अभी शहर को अच्छी बारिश का इंतजार करना होगा। शनिवार को भी सुबह से शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर रिमझिम भी हुई, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान जहां 23 डिग्री था वहीं दिन का पारा 31.8 रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को भी इसी तरह का मौसम होने की उम्मीद है। आंकड़ों की माने तो पिछले साल जुलाई में दिन का तापमान 23 डिग्री तक रहा, लेकिन इस बार अभी तक यह 30 से 33 डिग्री पर बना हुआ है। तस्वीर कान्ह नदी स्थित कृष्णपुरा छतरियों की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Cloudy throughout the day, cloudy in some areas, yet the mercury is one degree above normal
How to search keywords
July 12, 2020
सावन का महीना होने के बाद भी अभी शहर को अच्छी बारिश का इंतजार करना होगा। शनिवार को भी सुबह से शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों…