खजराना इलाके में रहने वाली एक 72 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा कर जान दे दी। महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। खजराना टीआई संतोष सिंह यादव ने बताया कि मृतका गीता राठौर (70) निवासी तपेश्वरी बाग है। शुक्रवार को बेटा उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया था। खाना खाकर सो गया, सुबह 5 बजे फंदे पर मिला परदेशीपुरा इलाके के शिवशक्ति नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक जुगल (35) पिता हरिदास डोहिया निवासी शिवशक्ति नगर है। पत्नी ने बताया रात में वे खाना खाकर सो गए थे। सुबह पांच बजे नींद खुली तो वे फंदे पर मिले। फिलहाल खुदकुशी का कारण पता नहीं चला। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खजराना इलाके में रहने वाली एक 72 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा कर जान दे दी। महिला कई दिनों से बीमार चल रही…