सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छत्रसाल नगर कॉलोनी की 21 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की देर शाम अपने ही मुहल्ले के 14 वर्षीय किशोर पर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर किशोर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पन्ना रोड स्थित छत्रसाल नगर की 21 वर्षीय महिला ने कॉलोनी के ही 14 वर्षीय किशोर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही महिला ने किशोर पर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप लगाया है। महिला के दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस महिला के बताए अनुसारदुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो की तलाश कर रही है।
टीआई बाेले- वीडियो की तलाश की जा रही
टीआई विनायक शुक्ला ने बताया कि नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पर अभी तक पुलिस को दुष्कर्म का वीडियो फरियादी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MD1KOC
via IFTTT