शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ाैद रोड चाैराहे पर देखा। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताई गई उपलब्धि हम जनता काे बताएंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि सरकार ने क्या-क्या जनहितैषी कार्य किए। इस अवसर पर अजय जैन, नगर मंडल उपाध्यक्ष रानूराज नरवाल, पूर्व बड़ौद मंडल अध्यक्ष लालसिंह सेवाखेड़ी, धर्मेंद्र जैन आदि मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी अतुल सिंह राजपूत ने दी।
वर्चुअल रैली को सुना कार्यकर्ताओं ने- सुसनेर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 100 दिन पूर्ण होने पर वर्चुअल रैली के कार्यक्रम को गुरुवार को सुसनेर भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने संत रविदास मांगलिक भवन में मोबाइल एवं एलइडी से सुना। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ. गजेंद्र सिंह चंद्रावत, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. भवानीशंकर वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कमल गर्ग अादि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f1fwXC
via IFTTT