मनावर के युवक का इंदाैर में उपचार चल रहा है। जहां उसकी रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई है। उसकी हिस्ट्री में गंधवानी का युवक भी संपर्क में आने की बात सामने आने पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार दाेपहर 2.45 बजे बस स्टैंड अम्बापुरा रोड पहुंची। जहां परिवार के सदस्याें की स्क्रीनिंग कर जांच की। परिवार के पांच सदस्याें काे 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किया।
डॉ. आर्य से बताया मनावर में एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर परिवार के भी संपर्क में आने की बात सामने आई। तुरंत संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच कर जांच कर क्वारेंटाइन किया। जानकारी के अनुसार मनावर के जिस युवक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है, उसका पुत्र मनावर की गैस एजेंसी पर कार्य करता है। जिसके संपर्क में परिवार के सदस्य थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uy259A
via IFTTT
