पुलिस, यानि अपराध नियंत्रण और अपराधी को पकड़ना। आम लोगों की नजर में पुलिस का यही काम है। लेकिन ग्वालियर पुलिस ने जल संरक्षण अभियान शुरू कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी ऑफिस, दो थाने और पुलिस लाइन। इन स्थानों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कराई गई। जिसके जरिए हर साल बारिश के समय करीब 55 लाख लीटर पानी संरक्षित करने की प्लानिंग है। बुधवार को एडीजी राजाबाबू सिंह ने हाल ही में कराए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लोकार्पण हजीरा थाने में किया। एडीजी राजाबाबू सिंह वार्षिक निरीक्षण के दौरान बुधवार काे हजीरा थाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वाटर हार्वेस्टिम सिस्टम का लोकार्पण किया। एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि जल संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है। इसमें ग्वालियर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी ऑफिस, महाराजपुरा, हजीरा थाना और यहां स्थित पुलिस लाइन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से करीब 55 लाख लीटर जल संरक्षित हो सकेगा। एडीजी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हजीरा पुलिस लाइन, महाराजपुरा पुलिस लाइन और बहोड़ापुर स्थित डीआरपी लाइन में पांच पुरानी बावड़ी हैं, जिनमें जाली, कैटल कैचर, उनकी सफाई कराकर उनका संरक्षण किया जा रहा है। श्री सिंह ने हजीरा पुलिस लाइन में स्थित पार्क में पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसपी नवनीत भसीन, एएसपी पंकज पांडे, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया मौजूद थे। डेली पुलिस स्कूल में विवेचकों को मिलेगी कानून में नए संशोधन की जानकारी एडीजी ने बताया कि हजीरा थाने में डेली पुलिस स्कूल बनाया गया है। इसका उद्देश्य है विवेचकों को कानून में नए संशोधन की जानकारी उपलब्ध कराना है। आईपीसी, सीआरपीसी, महिलाओं, बालकों से संबंधित कानूनों में जो भी संशोधन होते हैं, उनकी जानकारी विवेचकों को नहीं होती। इसलिए विवेचक विवेचना में गलतियां करते हैं। इसके चलते यह स्कूल शुरू किया गया है। बीट सिस्टम मजबूत करें एडीजी ने हजीरा और महाराजपुरा थाने के अफसरों को बीट सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 दिन से पुराने मामले जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 55 lakh liters of water will be conserved through water harvesting in police control room, two police stations and police lines


पुलिस, यानि अपराध नियंत्रण और अपराधी को पकड़ना। आम लोगों की नजर में पुलिस का यही काम है। लेकिन ग्वालियर पुलिस ने जल संरक्षण अभियान शुरू कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी ऑफिस, दो थाने और पुलिस लाइन। इन स्थानों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कराई गई। जिसके जरिए हर साल बारिश के समय करीब 55 लाख लीटर पानी संरक्षित करने की प्लानिंग है। बुधवार को एडीजी राजाबाबू सिंह ने हाल ही में कराए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लोकार्पण हजीरा थाने में किया।
एडीजी राजाबाबू सिंह वार्षिक निरीक्षण के दौरान बुधवार काे हजीरा थाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वाटर हार्वेस्टिम सिस्टम का लोकार्पण किया। एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि जल संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है। इसमें ग्वालियर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी ऑफिस, महाराजपुरा, हजीरा थाना और यहां स्थित पुलिस लाइन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से करीब 55 लाख लीटर जल संरक्षित हो सकेगा। एडीजी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हजीरा पुलिस लाइन, महाराजपुरा पुलिस लाइन और बहोड़ापुर स्थित डीआरपी लाइन में पांच पुरानी बावड़ी हैं, जिनमें जाली, कैटल कैचर, उनकी सफाई कराकर उनका संरक्षण किया जा रहा है। श्री सिंह ने हजीरा पुलिस लाइन में स्थित पार्क में पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसपी नवनीत भसीन, एएसपी पंकज पांडे, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया मौजूद थे।

डेली पुलिस स्कूल में विवेचकों को मिलेगी कानून में नए संशोधन की जानकारी
एडीजी ने बताया कि हजीरा थाने में डेली पुलिस स्कूल बनाया गया है। इसका उद्देश्य है विवेचकों को कानून में नए संशोधन की जानकारी उपलब्ध कराना है। आईपीसी, सीआरपीसी, महिलाओं, बालकों से संबंधित कानूनों में जो भी संशोधन होते हैं, उनकी जानकारी विवेचकों को नहीं होती। इसलिए विवेचक विवेचना में गलतियां करते हैं। इसके चलते यह स्कूल शुरू किया गया है।
बीट सिस्टम मजबूत करें
एडीजी ने हजीरा और महाराजपुरा थाने के अफसरों को बीट सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 दिन से पुराने मामले जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
55 lakh liters of water will be conserved through water harvesting in police control room, two police stations and police lines


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4QKPL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment