भोपाल/रतलाम/नीमच
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शनिवार काे 10वीं कक्षा का रिजल्ट घाेषित किया। इस बार इंग्लिश मीडियम बच्चों का रिजल्ट बेस्ट ऑफ थ्री, जबकि हिंदी मीडियम का रिजल्ट बेस्ट ऑफ फोर के आधार पर तैयार किया गया है।
कोरोना के कारण जिन विषयों के पेपर नहीं हो पाए थे, रिजल्ट में उनके अंकों की जगह सिर्फ उत्तीर्ण लिखा गया है। रिजल्ट शेष विषयों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनाया गया है। इस बार 893336 लाख परीक्षार्थियों में से 62.84% पास हुए हैं। जबकि प्राइवेट के 2.04 लाख से ज्यादा उत्तीर्ण हुए हैं। यह पिछले साल के रिजल्ट 61.32% से 1.52% ज्यादा है। 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र सफल हुए हैं। पहली बार 360 विद्यार्थी टॉप-10 में हैं। इनमें भी पहली पोजीशन पर 15 बच्चे है। इनमें मंदसौर के हरिओम पाटीदार समेत 14 बच्चों को 300 में से 300, जबकि पन्ना के चतुर त्रिपाठी को 400 में से 400 अंक मिले हैं।
परिणाम में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्थान पर, मंदसौर तीसरा
एक साथ 15 टाॅपर कैसे... 220 दिन, मिशन-1000, शिक्षक 600
पहली पोजिशन पर 15 बच्चे टॉपर बने। इसके लिए योजनाबद्ध काम हुआ। हाई व हायर सेकंडरी स्कूलाें में शैक्षणिक कैलेंडर के 220 दिन मिशन-1000 याेजना के तहत कमजाेर बच्चाें काे छांटा गया। विषयवार एक्स्ट्रा क्लासेस लगाई गई। ज्ञानपुंज नाम से विषयवार हर जिले में 12 अाैर प्रदेश में 600 शिक्षकाें की एक विशेष टीम बनाई गई। प्राचार्याें को नेतृत्व की ट्रेनिंग दिलाई गई। जहां अतिथि शिक्षक नहीं थे, वहां ब्लॉक लेवल पर पूल बनाकर शिक्षक भेजे गए।
चिंता का विषय... सप्लीमेंट्री लाने वालाें की संख्या में इजाफा
इस बार सप्लीमेंट्री लाने वाले विद्यार्थियाें की संख्या बढ़ी है। पिछले साल नियमित एवं प्राइवेट स्टूडेंट मिलाकर कुल 1 लाख 35 हजार 299 परीक्षार्थियाें की सप्लीमेंट्री अाई थी। इस बार यह संख्या 1 लाख 37 हजार 531 हाे गई। इसके उलट तृतीय श्रेणी में पास हाेने वालाें की तादाद इस बार कम हुई। पिछले साल 1 लाख 64 हजार 492 परीक्षार्थी थर्ड डिवीजन पास हुए थे। इस बार संख्या 1 लाख 58 हजार 7 रह गई। प्रथम श्रेणी के विद्यार्थियाें की तादाद 5440 बढ़ी।
रतलाम प्रदेश में 18वें क्रम पर रहा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं बोर्ड में रतलाम जिले का 65.26 प्रतिशत परिणाम रहा। प्रदेश की मेरिट सूची में जिला अठारहवें क्रम पर रहा। गत तीन वर्षों का यह सबसे कमजोर प्रदर्शन है। लॉकडाउन की वजह से हिंदी मीडियम के विद्यार्थियों को एक विषय में और अंग्रेजी मीडियम के छात्रों को दो विषय में जनरल प्रमोशन मिला। इस कारण अंग्रेजी मीडिया के विद्यार्थी अधिक फायदे में रहे। पिछले वर्ष दसवीं का परिणाम 70.90 प्रतिशत रहा। प्रदेश टॉपर की सूची में रतलाम जिले के 2 विद्यार्थी रहे।
कहां का रिजल्ट सबसे अच्छा
जिला पास% फेल%
नीमच 79.13 20.7
देवास 78.0 22.0
मंदसाैर 75.53 24.47
शाजापुर 73.02 26.98
उज्जैन 71.16 28.84
दमाेह 70.93 29.07
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3itpzHb
via IFTTT