रक्षाबंधन पर भाई ने बहन ताे बहनों ने भाई के घर जाने के लिए अनुमति मांगी और जिला प्रशासन से आफलाइन पास बनवाए। सात दिनों में ऐसे 800 लाेगों ने आवेदन किए थे। कलेक्टोरेट स्थित लोक सेवा केंद्र के अनुसार जिले से बाहर जाने के लिए चार पहिया वाहनों के ऑफलाइन पास बनाए जा रहे हैं। हर दिन 100 से अधिक लोग पास बनवाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन के सात दिन पहले ही लोग पास के लिए आवेदन करने आते रहे। आवेदन में बहनों ने भाई व भाइयों ने बहनों के घर जाने का कारण बताया और पास बनवाए। बगैर पास के भी आ-जा रहे लोग : होम क्वारेंटाइन हाेने से बचने के लिए लोग अब बिना पास के भी शहर से बाहर आना-जाना कर रहे हैं। शहर के बाहर स्थित नाकों पर किसी प्रकार की पूछताछ व जांच नहीं होने से लोग बेखौफ आवागमन कर रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन व एक दिन पहले भी शहर के नाकों पर किसी प्रकार के चैकिंग पॉइंट नहीं थे। उल्लंघन : कम ही लोग हो रहे होम क्वारेंटाइन जिला लोक सेवा केंद्र द्वारा आवेदक से सशर्त आवेदन भराया जा रहा है, जिसमें वापस आने के बाद उसे 7 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन होना है, लेकिन कम ही लोग हैं, जो वापस आने के बाद अपना वादा निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित दल ऐसे लोगों के पास पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उन्हें होम क्वारेंटाइन नहीं कर रहे, केवल रजिस्टर में नाम-पता, आने वाले शहर, राज्य, जिले का नाम व मोबाइल नंबर पूछकर वापस लौट रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रक्षाबंधन पर भाई ने बहन ताे बहनों ने भाई के घर जाने के लिए अनुमति मांगी और जिला प्रशासन से आफलाइन पास बनवाए। सात दिनों में ऐसे 800 लाेगों ने आवेदन किए थे। कलेक्टोरेट स्थित लोक सेवा केंद्र के अनुसार जिले से बाहर जाने के लिए चार पहिया वाहनों के ऑफलाइन पास बनाए जा रहे हैं। हर दिन 100 से अधिक लोग पास बनवाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन के सात दिन पहले ही लोग पास के लिए आवेदन करने आते रहे। आवेदन में बहनों ने भाई व भाइयों ने बहनों के घर जाने का कारण बताया और पास बनवाए।
बगैर पास के भी आ-जा रहे लोग : होम क्वारेंटाइन हाेने से बचने के लिए लोग अब बिना पास के भी शहर से बाहर आना-जाना कर रहे हैं। शहर के बाहर स्थित नाकों पर किसी प्रकार की पूछताछ व जांच नहीं होने से लोग बेखौफ आवागमन कर रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन व एक दिन पहले भी शहर के नाकों पर किसी प्रकार के चैकिंग पॉइंट नहीं थे।

उल्लंघन : कम ही लोग हो रहे होम क्वारेंटाइन
जिला लोक सेवा केंद्र द्वारा आवेदक से सशर्त आवेदन भराया जा रहा है, जिसमें वापस आने के बाद उसे 7 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन होना है, लेकिन कम ही लोग हैं, जो वापस आने के बाद अपना वादा निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित दल ऐसे लोगों के पास पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उन्हें होम क्वारेंटाइन नहीं कर रहे, केवल रजिस्टर में नाम-पता, आने वाले शहर, राज्य, जिले का नाम व मोबाइल नंबर पूछकर वापस लौट रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ikOs7h
via IFTTT

No comments:

Post a Comment