चंदूखेड़ी स्थित एसएसबी के फैमिली क्वार्टर में रहने वाली महिला आरक्षक ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय से वह तनाव में थी। ये कदम उठाने से पहले महिला सिपाही ने कॉल कर अपने पति से कहा था कि जल्दी लौट आओ, अच्छा नहीं लग रहा है। परवलिया सड़क पुलिस के मुताबिक तमिलनाडू निवासी 34 वर्षीय जी. उमावती चंदूखेड़ी स्थित एसएसबी बेसकैंप में सिपाही थीं। उनके पति सतीश कुमार बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ में पदस्थ हैं। इन दिनों सतीश की कंपनी दिल्ली में है। दस वर्षीय बड़ी बेटी दादा-दादी के पास तमिलनाडू में रहती है। उमावती पांच वर्षीय छोटी बेटी के साथ यहां रह रही थीं। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम चार बजे उमावती ने कमरे में फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में सो रही छोटी बेटी ने आवाज दी तो भी दरवाजा नहीं खुला। रोते हुए बेटी ने पड़ोसी से कहा कि मम्मा दरवाजा नहीं खोल रही हैं। पड़ोसी ने कमरे में झांका तो उमावती फंदे पर लटकीं नजर आईं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The lady soldier called her husband and said- come back soon, do not feel good ... and hanged


चंदूखेड़ी स्थित एसएसबी के फैमिली क्वार्टर में रहने वाली महिला आरक्षक ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय से वह तनाव में थी। ये कदम उठाने से पहले महिला सिपाही ने कॉल कर अपने पति से कहा था कि जल्दी लौट आओ, अच्छा नहीं लग रहा है।
परवलिया सड़क पुलिस के मुताबिक तमिलनाडू निवासी 34 वर्षीय जी. उमावती चंदूखेड़ी स्थित एसएसबी बेसकैंप में सिपाही थीं। उनके पति सतीश कुमार बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ में पदस्थ हैं। इन दिनों सतीश की कंपनी दिल्ली में है। दस वर्षीय बड़ी बेटी दादा-दादी के पास तमिलनाडू में रहती है। उमावती पांच वर्षीय छोटी बेटी के साथ यहां रह रही थीं। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम चार बजे उमावती ने कमरे में फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में सो रही छोटी बेटी ने आवाज दी तो भी दरवाजा नहीं खुला। रोते हुए बेटी ने पड़ोसी से कहा कि मम्मा दरवाजा नहीं खोल रही हैं। पड़ोसी ने कमरे में झांका तो उमावती फंदे पर लटकीं नजर आईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The lady soldier called her husband and said- come back soon, do not feel good ... and hanged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZQfltn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment