सावन के महीने में झमाझम बारिश का असर सोमवार को देखने को मिला। इस दौरान करीब आधा इंच से ज्यादा बारिश हो गई। वहीं मौसम में भी ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। उधर, बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान होते रहे। देर शाम तक बूंदाबादी अपना असर दिखाती रही। हालांकि पिछले साल के मुकाबले अभी तक कम बारिश ही हुई है। सोमवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमा लिया। शाम 5 बजे के बाद अचानक बूंदाबादी से बारिश की शुरूआत हुई, जो कुछ ही देर में तेज हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के कटरा, अप्सरा टॉकीज समेत तिली, गोपालगंज वार्ड की कॉलोनियों में पानी भर गया। उधर, बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। एक इंच से ज्यादा बारिश मौसम विभाग के मुतािबक सोमवार को रात 8.30 बजे तक 16 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इस साल अभी तक 200.2 मि.मी बारिश दर्ज की जा चुकी है। >1 जून से 20 जुलाई तक हुई बारिश 200.2 > 1 जून से 20 जुलाई तक होने वाली बारिश - 357.3 ऐसा रहा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। वह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की आर्द्रता 89% तो शाम की आर्द्रता 82% रिकॉर्ड में ली गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Half an inch of water fell in half an hour, now there is a possibility of such weather


सावन के महीने में झमाझम बारिश का असर सोमवार को देखने को मिला। इस दौरान करीब आधा इंच से ज्यादा बारिश हो गई। वहीं मौसम में भी ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।
उधर, बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान होते रहे। देर शाम तक बूंदाबादी अपना असर दिखाती रही। हालांकि पिछले साल के मुकाबले अभी तक कम बारिश ही हुई है। सोमवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमा लिया। शाम 5 बजे के बाद अचानक बूंदाबादी से बारिश की शुरूआत हुई, जो कुछ ही देर में तेज हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के कटरा, अप्सरा टॉकीज समेत तिली, गोपालगंज वार्ड की कॉलोनियों में पानी भर गया। उधर, बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है।

एक इंच से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुतािबक सोमवार को रात 8.30 बजे तक 16 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इस साल अभी तक 200.2 मि.मी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
>1 जून से 20 जुलाई तक हुई बारिश 200.2 > 1 जून से 20 जुलाई तक होने वाली बारिश - 357.3

ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। वह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड में लिया गया है। सुबह की आर्द्रता 89% तो शाम की आर्द्रता 82% रिकॉर्ड में ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half an inch of water fell in half an hour, now there is a possibility of such weather


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WH0Shb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment