खितौला थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम भाटा दोन में किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह किसान की खेत में लाश बरामद होने के बाद गाँव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जाँच में मृतक के गले में नाखून के निशान व कान से खून बहने से मामला हत्या का नजर आ रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम भाटा दोन में खेत में किसान की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पहुँची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बरेली निवासी कमलेश यादव उम्र 35 वर्ष है जिसकी गाँव में जमीन है और वह उस जमीन पर किसानी का कार्य करता था। जाँच के दौरान मृतक के कान के पीछे चोट व गले में नाखून के निशान पाये जाने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जाँच पड़ताल के बाद शव काे पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणोंका सही पता चल सकेगा। बीती रात गया था खेत- पूछताछ में मृतक की पत्नी और बच्चों ने बताया कि कमलेश बीती रात साढ़े 10 बजे के करीब घर से खेत जाने के लिए यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में वह वापस लौट आएगा। देर रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा, जिसके बाद सुबह मृतक का बेटा अपने पिता को खोजने निकला था और वह खेत में पहुँचा तो वहाँ पर कमलेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने तत्काल परिजनोंव ग्रामीणों का सूचना दी उसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। काट दी थी पंप की केबल- जाँच के दौरान परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले किसी ने कमलेश के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की केबिल काट दी थी और खेत में लगे सिंचाई के पाइप तोड़ दिए थे। इस घटना को लेकर वह परेशान था और रात में भी वह खेत में यही सब देखने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, पूछताछ के बाद पुलिस अब पाइप तोड़ने व केबिल काटने वालों की पतासाजी में जुटी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


खितौला थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम भाटा दोन में किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह किसान की खेत में लाश बरामद होने के बाद गाँव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जाँच में मृतक के गले में नाखून के निशान व कान से खून बहने से मामला हत्या का नजर आ रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम भाटा दोन में खेत में किसान की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पहुँची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बरेली निवासी कमलेश यादव उम्र 35 वर्ष है जिसकी गाँव में जमीन है और वह उस जमीन पर किसानी का कार्य करता था। जाँच के दौरान मृतक के कान के पीछे चोट व गले में नाखून के निशान पाये जाने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जाँच पड़ताल के बाद शव काे पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणोंका सही पता चल सकेगा।
बीती रात गया था खेत- पूछताछ में मृतक की पत्नी और बच्चों ने बताया कि कमलेश बीती रात साढ़े 10 बजे के करीब घर से खेत जाने के लिए यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में वह वापस लौट आएगा।
देर रात तक परिजन उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा, जिसके बाद सुबह मृतक का बेटा अपने पिता को खोजने निकला था और वह खेत में पहुँचा तो वहाँ पर कमलेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने तत्काल परिजनोंव ग्रामीणों का सूचना दी उसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।
काट दी थी पंप की केबल- जाँच के दौरान परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले किसी ने कमलेश के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की केबिल काट दी थी और खेत में लगे सिंचाई के पाइप तोड़ दिए थे। इस घटना को लेकर वह परेशान था और रात में भी वह खेत में यही सब देखने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, पूछताछ के बाद पुलिस अब पाइप तोड़ने व केबिल काटने वालों की पतासाजी में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8EZfO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment