लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते शहर के एटीएम खाली हो गए। लोगों को रुपए निकालने में दिक्कत आई। छुटि्टयों के कारण बैंकें शनिवार से ही बंद है। 23 मई को चौथा शनिवार, 24 को रविवार और 25 मई को ईद के कारण बैंकें बंद रहीं। असर शहर में लगे एटीएम पर हुआ और अधिकतर बैंकों के एटीएम से रुपए ही नहीं निकले और गर्मी में ग्राहक परेशान होते रहे। शहर में विभिन्न बैंकों के 85 एटीएम लगे हैं। इनमें 3 से 4 करोड़ रुपए की निकासी रोज हो रही है। एटीएम में नोट ही नहीं निकलने से परेशान हो रहे हैं बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भी रविवार सुबह रुपए नहीं निकले। रुपए निकालने आए राजेश उपाध्याय ने बताया एटीएम में राशि ही नहीं है। तीन दिन की छुट्टी को देखते हुए बैंकों को रुपए तो भरना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी ना हो। पैलेस रोड के एसबीआई के एटीएम की भी यही स्थिति रही। यहां भी रुपए के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। रमेश गुर्जर ने बताया पहले थावरिया बाजार के एटीएम में गया था। वहां रुपए नहीं निकले तो अब यहां आया हूं। लेकिन यहां भी यही स्थिति है। श्रीराम मंदिर पर लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम में भी रुपए नहीं निकले। दशरथ बैरागी ने बताया एटीएम में राशि ही नहीं है। इससे यह कार्ड ले ही नहीं रहा है। बैंकों जब पता है लगातार छुट्टी आ रही है तो कम से कम एटीएम में राशि लोड करना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते शहर के एटीएम खाली हो गए। लोगों को रुपए निकालने में दिक्कत आई।
छुटि्टयों के कारण बैंकें शनिवार से ही बंद है। 23 मई को चौथा शनिवार, 24 को रविवार और 25 मई को ईद के कारण बैंकें बंद रहीं। असर शहर में लगे एटीएम पर हुआ और अधिकतर बैंकों के एटीएम से रुपए ही नहीं निकले और गर्मी में ग्राहक परेशान होते रहे। शहर में विभिन्न बैंकों के 85 एटीएम लगे हैं। इनमें 3 से 4 करोड़ रुपए की निकासी रोज हो रही है।

एटीएम में नोट ही नहीं निकलने से परेशान हो रहे हैं

  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भी रविवार सुबह रुपए नहीं निकले। रुपए निकालने आए राजेश उपाध्याय ने बताया एटीएम में राशि ही नहीं है। तीन दिन की छुट्टी को देखते हुए बैंकों को रुपए तो भरना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
  • पैलेस रोड के एसबीआई के एटीएम की भी यही स्थिति रही। यहां भी रुपए के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। रमेश गुर्जर ने बताया पहले थावरिया बाजार के एटीएम में गया था। वहां रुपए नहीं निकले तो अब यहां आया हूं। लेकिन यहां भी यही स्थिति है।
  • श्रीराम मंदिर पर लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम में भी रुपए नहीं निकले। दशरथ बैरागी ने बताया एटीएम में राशि ही नहीं है। इससे यह कार्ड ले ही नहीं रहा है। बैंकों जब पता है लगातार छुट्टी आ रही है तो कम से कम एटीएम में राशि लोड करना चाहिए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TFgjVB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment