नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर में पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुरूआती जांच में गौतम नगर पुलिस को पता चला है उन्होंने ये कदम गृहकलह के कारण उठाया होगा। मकान को लेकर उनकी अपनी पत्नी से लंबे समय से अनबन चल रही थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शारदा नगर निवासी 76 वर्षीय रघुवर दयाल शर्मा पुलिस के बर्खास्त सिपाही थे। टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक यह मकान उनकी पत्नी के नाम पर है। इसके एक हिस्से में पत्नी एक बेटे के साथ, जबकि दूसरे हिस्से में रघुवर अपने दूसरे बेटे के साथ रहते थे। दंपति के बीच इसी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे रघुवर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची गौतम नगर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बेटों और पत्नी ने भी फिलहाल कोई वजह पुलिस को नहीं बताई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि गृहकलह के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी झागरिया खुर्द निवासी 16 वर्षीय विजय अहिरवार ने भी गुरुवार सुबह घर में फांसी लगा ली। अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मुताबिक विजय दसवीं का छात्र था। उसके पिता दिनेश प्लास्टिक के सामान बेचने का काम करते हैं। रोज की तरह पिता और मां काम पर चले गए थे। तभी उसने जान दे दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर में पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुरूआती जांच में गौतम नगर पुलिस को पता चला है उन्होंने ये कदम गृहकलह के कारण उठाया होगा। मकान को लेकर उनकी अपनी पत्नी से लंबे समय से अनबन चल रही थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शारदा नगर निवासी 76 वर्षीय रघुवर दयाल शर्मा पुलिस के बर्खास्त सिपाही थे। टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक यह मकान उनकी पत्नी के नाम पर है। इसके एक हिस्से में पत्नी एक बेटे के साथ, जबकि दूसरे हिस्से में रघुवर अपने दूसरे बेटे के साथ रहते थे। दंपति के बीच इसी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे रघुवर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची गौतम नगर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बेटों और पत्नी ने भी फिलहाल कोई वजह पुलिस को नहीं बताई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि गृहकलह के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

10वीं के छात्र ने लगाई फांसी
झागरिया खुर्द निवासी 16 वर्षीय विजय अहिरवार ने भी गुरुवार सुबह घर में फांसी लगा ली। अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मुताबिक विजय दसवीं का छात्र था। उसके पिता दिनेश प्लास्टिक के सामान बेचने का काम करते हैं। रोज की तरह पिता और मां काम पर चले गए थे। तभी उसने जान दे दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hhw7aW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment