कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच करने के काम में तेजी आई है। कोरोना के 103 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच सोमवार को डीआरडीई के साथ जीआरएमसी की वायरोलॉजिकल लैब में की गई। जांच में 85 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 18 के सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। इनमें से डीआरडीई से 27 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जबकि जेएएच के 76 लोगों की रिपाेर्ट सोमवार को आई है। जिन मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं उनमें सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा भी शामिल हैं। डॉ. वर्मा की पहले भी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने फिर से सैंपल दिया था। जांच में जिन 85 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनमें 18 से 35 वर्ष तक के 59 तथा 36 साल से लेकर 72 साल तक के 26 मरीज हैं। आइसोलेशन वार्ड में 15 मरीज हुए डिस्चार्ज जिला जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को कोरोना संदिग्ध 18 मरीजों का चेकअप कर उनके सैंपल जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय भेजे गए। यहां से सैंपल जांच के लिए डीआरडीई भेज दिए गए हैं। इसी तरह जेएएच की कोल्ड ओपीडी में कोरोना के 76 संदिग्ध मरीजों का चेकअप किया गया। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए जीआरएमसी के वायरोलॉजीकल लैब भेजा गया है। उधर जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई तथा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक होने से उन्हें सोमवार को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। साथ ही इन मरीजों डॉक्टरों ने घर पर ही रहने की सलाह दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 85 including CMHO, not corona, 43 samples taken, not a single positive since 6 days


कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच करने के काम में तेजी आई है। कोरोना के 103 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच सोमवार को डीआरडीई के साथ जीआरएमसी की वायरोलॉजिकल लैब में की गई। जांच में 85 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 18 के सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। इनमें से डीआरडीई से 27 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जबकि जेएएच के 76 लोगों की रिपाेर्ट सोमवार को आई है। जिन मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं उनमें सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा भी शामिल हैं। डॉ. वर्मा की पहले भी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने फिर से सैंपल दिया था। जांच में जिन 85 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनमें 18 से 35 वर्ष तक के 59 तथा 36 साल से लेकर 72 साल तक के 26 मरीज हैं।
आइसोलेशन वार्ड में 15 मरीज हुए डिस्चार्ज
जिला जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को कोरोना संदिग्ध 18 मरीजों का चेकअप कर उनके सैंपल जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय भेजे गए। यहां से सैंपल जांच के लिए डीआरडीई भेज दिए गए हैं। इसी तरह जेएएच की कोल्ड ओपीडी में कोरोना के 76 संदिग्ध मरीजों का चेकअप किया गया। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए जीआरएमसी के वायरोलॉजीकल लैब भेजा गया है। उधर जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई तथा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक होने से उन्हें सोमवार को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। साथ ही इन मरीजों डॉक्टरों ने घर पर ही रहने की सलाह दी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
85 including CMHO, not corona, 43 samples taken, not a single positive since 6 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V3vglr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment