पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात को नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि सुबह से निकली चटक धूप के कारण दिन का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ दर्ज हुआ। वहीं शाम के समय बादल छा गए। इससे शाम को गर्माहट से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे अंचल के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को उत्तर-पश्चिमी हवा 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 46 फीसदी रही। यह सामान्य से 14 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 22 फीसदी रही। यह सामान्य से 5 फीसदी अधिक रही। आगे क्या : 17 को अंचल में हो सकती है बूंदाबांदीमौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 अप्रैल को अंचल के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Due to increase in humidity, nighttime mercury rolled, 1.50 of day rose, drizzle may occur from western disturbance on 17th


पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात को नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि सुबह से निकली चटक धूप के कारण दिन का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ दर्ज हुआ। वहीं शाम के समय बादल छा गए। इससे शाम को गर्माहट से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे अंचल के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
सोमवार को उत्तर-पश्चिमी हवा 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 46 फीसदी रही। यह सामान्य से 14 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 22 फीसदी रही। यह सामान्य से 5 फीसदी अधिक रही।
आगे क्या : 17 को अंचल में हो सकती है बूंदाबांदीमौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 अप्रैल को अंचल के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to increase in humidity, nighttime mercury rolled, 1.50 of day rose, drizzle may occur from western disturbance on 17th


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34vZ0uv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment