कोराेना वायरस काे हराने के लिए सभी लगे हुए हैं। ऐसे में रामपुरा के अरशद अली सय्यद पिता अशरफ अली खान ने मां मेराज बी की याद में सैनिटाइजर मशीन मनाई। करीब 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित यह मशीन अरशद ने रामपुरा के शासकीय अस्पताल में लगाई है। इसका लोकार्पण रविवार शाम को विधायक माधव मारू ने किया। तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, नप सीएमओ नंदलाल प्रजापत, टीआई डामाेर सहित गणमान्यजन माैजूद थे। नगर में नई-नई गाड़ियों को मॉडिफाई करने वाले अरशद ने बताया कि जब सभी कोरोना वायरस से लड़ने और उसे हराने के लिए लगे हुए हैं तो मैं क्यों पीछे रहूं। यही साेचकर ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन बनाने का निर्णय लिया। इसके निर्माण में वसीम खान (गोनिया), सलाम भाई (बैटरीवाले), इरफान मिस्त्री एवं फिरोज गोरी ने सहयोग दिया हैं। सय्यद ने बताया कि यह सैनिटाइजर मशीन लाइट नहीं होने पर इनवर्टर द्वारा संचालित की जा सकती हैं। इनवर्टर एवं बैटरी सैनिटाइजर मशीन के अंदर लगाए गए है इसलिए मशीन की लागत करीब 50 हजार रुपए आई है। यह मंदसौर में निर्मित सैनिटाइजर मशीन की लागत के मुकाबले बहुत कम है। यह मशीन मरहूम मां मेराज बी की याद में बनाकर शासकीय अस्पताल रामपुरा को देने का मन बनाया था। जहां रोगियों एवं अस्पताल स्टाफ के काम आ सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Automatic sanitizer machine made in memory of mother, installed in Rampura Government Hospital


कोराेना वायरस काे हराने के लिए सभी लगे हुए हैं। ऐसे में रामपुरा के अरशद अली सय्यद पिता अशरफ अली खान ने मां मेराज बी की याद में सैनिटाइजर मशीन मनाई। करीब 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित यह मशीन अरशद ने रामपुरा के शासकीय अस्पताल में लगाई है। इसका लोकार्पण रविवार शाम को विधायक माधव मारू ने किया। तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, नप सीएमओ नंदलाल प्रजापत, टीआई डामाेर सहित गणमान्यजन माैजूद थे।
नगर में नई-नई गाड़ियों को मॉडिफाई करने वाले अरशद ने बताया कि जब सभी कोरोना वायरस से लड़ने और उसे हराने के लिए लगे हुए हैं तो मैं क्यों पीछे रहूं। यही साेचकर ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन बनाने का निर्णय लिया। इसके निर्माण में वसीम खान (गोनिया), सलाम भाई (बैटरीवाले), इरफान मिस्त्री एवं फिरोज गोरी ने सहयोग दिया हैं। सय्यद ने बताया कि यह सैनिटाइजर मशीन लाइट नहीं होने पर इनवर्टर द्वारा संचालित की जा सकती हैं। इनवर्टर एवं बैटरी सैनिटाइजर मशीन के अंदर लगाए गए है इसलिए मशीन की लागत करीब 50 हजार रुपए आई है। यह मंदसौर में निर्मित सैनिटाइजर मशीन की लागत के मुकाबले बहुत कम है। यह मशीन मरहूम मां मेराज बी की याद में बनाकर शासकीय अस्पताल रामपुरा को देने का मन बनाया था। जहां रोगियों एवं अस्पताल स्टाफ के काम आ सके।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Automatic sanitizer machine made in memory of mother, installed in Rampura Government Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RyG2Op
via IFTTT

No comments:

Post a Comment