चाकूबाजी की घटना में एक महीने से फरार 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश बिल्ला उर्फ इमरान का विराट नगर स्थित दो मंजिला मकान नगर निगम ने मंगलवार को पुलिस, प्रशासन की मदद से ध्वस्त कर दिया। पक्के मकान के सामने उसने बकरी पालने के लिए सरकारी जमीन पर शेड भी बना लिया था। निगम ने उसे भी जमींदोज कर दिया। सुबह 10 बजे निगम अमला मौके पर पहुंच गया था। मुख्य मार्ग पर निगम के डंपर खड़े किए जबकि जेसीबी और ट्रैक्टर एक-एक करके विराटनगर के अंदर पहुंचने लगे। अचानक जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस के वाहन पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रहवासी छतों, और घरों के बाहर आ गए। सुबह 10.15 बजे से शुरू हुई कार्रवाई 12.15 बजे तक चली। कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी मनोज सिंह, तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी भी मौके पर पहुंचे। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार बिल्ला उर्फ इमरान पिता मो. हनीफ निवासी विराट नगर को रविवार को निगम के जोन 2 की ओर से नोटिस जारी किया था। इसमें लिखा था कि आपने विराट नगर में अवैध मकान बनाया है। इस संबंध में पत्र मिलने के दो दिन में मकान से संबंधित दस्तावेज निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। नोटिस की तामीली के बावजूद कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मकान तोड़ने का खर्च संबंधित से वसूला जाएगा। घर में निकला तहखाना, हथियार मिले निगम अमला पहुंचा तो इमरान के परिजन गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने कहा- बारिश सिर पर है। हमें कम से कम दो महीने की मोहलत दो लेकिन अमले ने उनकी एक न सुनी। उन्हें घर खाली करने के आदेश दिए। घर के पांच लोगों को दूसरे मकान में शिफ्ट किया। इसके बाद परिजन ने सामान निकालना शुरू किया। सामान निकालने के दौरान मकान में एक तहखाना भी निकला, जिसमें पुराने सामान निकले। परिजन बोले- यह दहेज का सामान है। बारिश के कारण गीला हो गया है। सामान की तलाशी के दौरान एक सूटकेस से एक तलवार भी निकली। मकान ध्वस्त करने से पहले पत्नी, बहनों को ले गई पुलिस ताकि विरोध न कर सके इमरान का मकान ध्वस्त करने से पहले पुलिस सुबह उसकी पत्नी, बच्चों व बहनों को घर से लेकर चली गई। सिर्फ बुजुर्ग पिता को पड़ोस में छुड़वाया था। इसके बाद सुबह सीएसपी एआर नेगी सबसे पहले मौके पर पहुंचे। ये बिल्ला से भी बड़े माफिया, शहर की जनता को उम्मीद कि अब इनकी बारी जीतू बुंदेला : शहर का बड़ा गांजा तस्कर है। तार राजस्थान तक जुड़े हैं। छोटे सप्लायरों को गांजा उपलब्ध कराता है। एक साल पहले इंदौर में कार से गांजा तस्करी करते पकड़ाया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो गांजा बेचने वालों ने भी बुंदेला से ही माल खरीदने का खुलासा किया था। बुंदेला चिमनगंज थाने का बदमाश है और उस पर 41 अपराध हैं। मुकेश भदाले : एक महीने पहले मीडियाकर्मी पर हमलाकर फरार है। नीलगंगा थाने में ही भदाले पर 15 अपराध है। लोगों के मकानों पर कब्जे करना, मकान खाली कराना व प्रभावशाली लोगों के उलझे मेटर को सुलझाना मुख्य काम है। दो बार भदाले के मकान को निगम टीम से पुलिस ने तुड़वा भी दिया था। सिंधी कॉलोनी स्थित दुकान को भी तोड़ा व वहां पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की थी। जुम्मा : हेलावाड़ी जीवाजीगंज क्षेत्र का बड़ा सटोरिया है। वह जूना सोमवारिया व कसाईवाड़ा क्षेत्र में खुलेआम हाजिरवल्ली चलवाता है। संबंधित थाने की पुलिस को भी उसके बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती। जुम्मा का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके ही क्षेत्र के लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि वह जुए व सट्‌टे में नई उम्र के लड़कों काे भी धकेल रहा है। सूची हो रही तैयार : एसपी मनोज सिंह ने बताया शहर में जितने माफिया हैं, चाहे वह भूमाफिया हो, शराब माफिया हो या जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, सभी की सूची तैयार हो रही है, इन पर कार्रवाई होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Now 41 cases of Ganja smugglers, 15 cases of land mafia and bookie number ... SP said - List is ready


चाकूबाजी की घटना में एक महीने से फरार 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश बिल्ला उर्फ इमरान का विराट नगर स्थित दो मंजिला मकान नगर निगम ने मंगलवार को पुलिस, प्रशासन की मदद से ध्वस्त कर दिया। पक्के मकान के सामने उसने बकरी पालने के लिए सरकारी जमीन पर शेड भी बना लिया था। निगम ने उसे भी जमींदोज कर दिया।
सुबह 10 बजे निगम अमला मौके पर पहुंच गया था। मुख्य मार्ग पर निगम के डंपर खड़े किए जबकि जेसीबी और ट्रैक्टर एक-एक करके विराटनगर के अंदर पहुंचने लगे। अचानक जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस के वाहन पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रहवासी छतों, और घरों के बाहर आ गए। सुबह 10.15 बजे से शुरू हुई कार्रवाई 12.15 बजे तक चली। कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी मनोज सिंह, तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी भी मौके पर पहुंचे। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार बिल्ला उर्फ इमरान पिता मो. हनीफ निवासी विराट नगर को रविवार को निगम के जोन 2 की ओर से नोटिस जारी किया था। इसमें लिखा था कि आपने विराट नगर में अवैध मकान बनाया है। इस संबंध में पत्र मिलने के दो दिन में मकान से संबंधित दस्तावेज निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। नोटिस की तामीली के बावजूद कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मकान तोड़ने का खर्च संबंधित से वसूला जाएगा।

घर में निकला तहखाना, हथियार मिले
निगम अमला पहुंचा तो इमरान के परिजन गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने कहा- बारिश सिर पर है। हमें कम से कम दो महीने की मोहलत दो लेकिन अमले ने उनकी एक न सुनी। उन्हें घर खाली करने के आदेश दिए। घर के पांच लोगों को दूसरे मकान में शिफ्ट किया। इसके बाद परिजन ने सामान निकालना शुरू किया। सामान निकालने के दौरान मकान में एक तहखाना भी निकला, जिसमें पुराने सामान निकले। परिजन बोले- यह दहेज का सामान है। बारिश के कारण गीला हो गया है। सामान की तलाशी के दौरान एक सूटकेस से एक तलवार भी निकली।

मकान ध्वस्त करने से पहले पत्नी, बहनों को ले गई पुलिस ताकि विरोध न कर सके
इमरान का मकान ध्वस्त करने से पहले पुलिस सुबह उसकी पत्नी, बच्चों व बहनों को घर से लेकर चली गई। सिर्फ बुजुर्ग पिता को पड़ोस में छुड़वाया था। इसके बाद सुबह सीएसपी एआर नेगी सबसे पहले मौके पर पहुंचे।

ये बिल्ला से भी बड़े माफिया, शहर की जनता को उम्मीद कि अब इनकी बारी

जीतू बुंदेला : शहर का बड़ा गांजा तस्कर है। तार राजस्थान तक जुड़े हैं। छोटे सप्लायरों को गांजा उपलब्ध कराता है। एक साल पहले इंदौर में कार से गांजा तस्करी करते पकड़ाया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो गांजा बेचने वालों ने भी बुंदेला से ही माल खरीदने का खुलासा किया था। बुंदेला चिमनगंज थाने का बदमाश है और उस पर 41 अपराध हैं।
मुकेश भदाले : एक महीने पहले मीडियाकर्मी पर हमलाकर फरार है। नीलगंगा थाने में ही भदाले पर 15 अपराध है। लोगों के मकानों पर कब्जे करना, मकान खाली कराना व प्रभावशाली लोगों के उलझे मेटर को सुलझाना मुख्य काम है। दो बार भदाले के मकान को निगम टीम से पुलिस ने तुड़वा भी दिया था। सिंधी कॉलोनी स्थित दुकान को भी तोड़ा व वहां पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की थी।
जुम्मा : हेलावाड़ी जीवाजीगंज क्षेत्र का बड़ा सटोरिया है। वह जूना सोमवारिया व कसाईवाड़ा क्षेत्र में खुलेआम हाजिरवल्ली चलवाता है। संबंधित थाने की पुलिस को भी उसके बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती। जुम्मा का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके ही क्षेत्र के लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि वह जुए व सट्‌टे में नई उम्र के लड़कों काे भी धकेल रहा है।

सूची हो रही तैयार : एसपी मनोज सिंह ने बताया शहर में जितने माफिया हैं, चाहे वह भूमाफिया हो, शराब माफिया हो या जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, सभी की सूची तैयार हो रही है, इन पर कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now 41 cases of Ganja smugglers, 15 cases of land mafia and bookie number ... SP said - List is ready


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOuWh2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment