मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लापरवाह लोगों पर अब प्रशासन और ज्यादा सख्ती करने जा रहा हैं। ऐसे लोगों को अब खुली जेल में सुबह से शाम तक बंद रखा जाएगा। शहर में फिर से कोरोना के केस बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह अनलॉक में लोगों का लापरवाहीपूर्वक घूमना, मेल मिलाप करना है। कई लोग ना तो मास्क पहन रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ये हालात भी तब है जब टीमें शहर में घूमकर 4500 से अधिक लोगों से 13 लाख रुपए से अधिक का स्पाट फाइन वसूल चुकी हैं। करीब 5 लाख रुपए स्पाट फाइन मास्क नहीं पहनने पर वसूला गया है। ढ़ाई लाख सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर। बावजूद लोगों की लापरवाही जारी हैं। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है कि इस तरह के लोगों को अब दूसरे तरीके से सबक सिखाया जाए। इसी के चलते अब देवासगेट के माधव कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई जा रही हैं। जो बगैर मास्क के शहर में घूमते या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते पाया जाएगा, ऐसे लोगों को इस जेल में सुबह से शाम तक रखा जाएगा। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं मास्क विक्रय करेंगी। जो यहां बंद लोगों को खरीद कर पहनना पड़ेंगे। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन हर दिन एक कार्यपालिक दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाने जा रहा है। साथ ही सीएसपी व नगर निगम के डिप्टी आयुक्त रैंक के अधिकारी भी इसके लिए तैनात किए जा रहे हैं। एडीएम विदिशा मुखर्जी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई 24 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If the administration is strict, the mask will not go to jail


मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लापरवाह लोगों पर अब प्रशासन और ज्यादा सख्ती करने जा रहा हैं। ऐसे लोगों को अब खुली जेल में सुबह से शाम तक बंद रखा जाएगा।
शहर में फिर से कोरोना के केस बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह अनलॉक में लोगों का लापरवाहीपूर्वक घूमना, मेल मिलाप करना है। कई लोग ना तो मास्क पहन रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ये हालात भी तब है जब टीमें शहर में घूमकर 4500 से अधिक लोगों से 13 लाख रुपए से अधिक का स्पाट फाइन वसूल चुकी हैं। करीब 5 लाख रुपए स्पाट फाइन मास्क नहीं पहनने पर वसूला गया है। ढ़ाई लाख सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर। बावजूद लोगों की लापरवाही जारी हैं। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है कि इस तरह के लोगों को अब दूसरे तरीके से सबक सिखाया जाए। इसी के चलते अब देवासगेट के माधव कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई जा रही हैं।
जो बगैर मास्क के शहर में घूमते या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते पाया जाएगा, ऐसे लोगों को इस जेल में सुबह से शाम तक रखा जाएगा। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं मास्क विक्रय करेंगी। जो यहां बंद लोगों को खरीद कर पहनना पड़ेंगे। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन हर दिन एक कार्यपालिक दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाने जा रहा है। साथ ही सीएसपी व नगर निगम के डिप्टी आयुक्त रैंक के अधिकारी भी इसके लिए तैनात किए जा रहे हैं। एडीएम विदिशा मुखर्जी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई 24 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the administration is strict, the mask will not go to jail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hlWgF9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment