कोरोना के खौफ पर भोले की भक्ति भारी है। अभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन शहर के श्रद्धालुओं ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने अपना रिजर्वेशन करा लिया है, कुछ लोग निजी वाहन से जाने की तैयारी में हैं तो कुछ श्राइन बोर्ड के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। यह वह श्रद्धालु हैं, जो प्रतिवर्ष अमरनाथ जाते हैं और इस बार भी वह अपना नियम नहीं तोड़ना चाहते हैं। इसलिए तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे श्रद्धालुओं का कहना है कि अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए नहीं जाएंगे तो वर्ष भर बैचेनी सी रहेगी। हालांकि इस बार कम संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचेंगे, इसकी वजह कोरोना संक्रमण की वजह से यातायात सुगम न होना और अब तक अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी न मिलना है। 55 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे अमरनाथ अभी श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीख घोषित नहीं की है और न ही कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नियम जारी किए हैं। लेकिन श्रद्धालुओं ने श्राइन बोर्ड से संपर्क करके इससे संबंधित जानकारी जुटाई है। डॉ. संजय पांडे का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार 55 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालुओं को यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा तथा कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर क्वारेंटाइन भी किया जाएगा। ऐसी जानकारी उन्हें श्राइन बोर्ड से जुड़े कर्मचारियों ने दी है। 21 जुलाई से शुरू हो सकती है यात्रा डॉ. पांडे का कहना है कि अमरनाथ यात्रा प्रतिवर्ष 23 जून से शुरू होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से अब यह 21 जुलाई से शुरू हो सकती और 3 अगस्त तक चलने की संभावना है। अभी शिवलिंग पिघलने के आखिरी दौर में हैं, ऐसे में अगर यात्रा की तारीखेें और देरी से घोषित की गईं तो वह शिवलिंग के दर्शन करने से वंचित रह जाएंगे। पिछले 16 साल से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले पन्नालाल गौड़ का कहना है कि उनके समूह ने 18 जुलाई को संपर्क क्रांति से दिल्ली तक का रिजर्वेशन करवा लिया है। दिल्ली से वह फ्लाइट से जाएंगे। कारोबारी भरत ढींगरा भी पिछले 25 साल से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और वह भी अपना नियम नहीं तोड़ना चाहते हैं और उन्होंने रिजर्वेशन करवा लिया है। उम्मीद है कि जब दिल्ली पहुंचेंगे तब तक श्राइन बोर्ड की यात्रा को हरीझंडी मिल जाएगी।ऐसा ही कहना है अमरनाथ यात्रा पर प्रतिवर्ष 300 से 400 लोगों का समूह ले जाने वाले डॉ. संजय पांडे का। डॉ. पांडे के मुताबिक यात्रा पर जाने की उनकी तैयारी पूरी है। इसको लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े संपर्कों से बात की थी और जल्द ही यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। इस बार हमारे ग्रुप के 30-40 सदस्य ही यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि यात्रा होगी और वह अमरनाथ बाबा के दर्शन जरूर करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The devotees made the reservation to go to Amarnath, waiting for the Shrine Board's green signal


कोरोना के खौफ पर भोले की भक्ति भारी है। अभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन शहर के श्रद्धालुओं ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने अपना रिजर्वेशन करा लिया है, कुछ लोग निजी वाहन से जाने की तैयारी में हैं तो कुछ श्राइन बोर्ड के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। यह वह श्रद्धालु हैं, जो प्रतिवर्ष अमरनाथ जाते हैं और इस बार भी वह अपना नियम नहीं तोड़ना चाहते हैं। इसलिए तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे श्रद्धालुओं का कहना है कि अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए नहीं जाएंगे तो वर्ष भर बैचेनी सी रहेगी। हालांकि इस बार कम संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचेंगे, इसकी वजह कोरोना संक्रमण की वजह से यातायात सुगम न होना और अब तक अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी न मिलना है।

55 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे अमरनाथ
अभी श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीख घोषित नहीं की है और न ही कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नियम जारी किए हैं। लेकिन श्रद्धालुओं ने श्राइन बोर्ड से संपर्क करके इससे संबंधित जानकारी जुटाई है। डॉ. संजय पांडे का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार 55 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालुओं को यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा तथा कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर क्वारेंटाइन भी किया जाएगा। ऐसी जानकारी उन्हें श्राइन बोर्ड से जुड़े कर्मचारियों ने दी है।

21 जुलाई से शुरू हो सकती है यात्रा

डॉ. पांडे का कहना है कि अमरनाथ यात्रा प्रतिवर्ष 23 जून से शुरू होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से अब यह 21 जुलाई से शुरू हो सकती और 3 अगस्त तक चलने की संभावना है। अभी शिवलिंग पिघलने के आखिरी दौर में हैं, ऐसे में अगर यात्रा की तारीखेें और देरी से घोषित की गईं तो वह शिवलिंग के दर्शन करने से वंचित रह जाएंगे।

पिछले 16 साल से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले पन्नालाल गौड़ का कहना है कि उनके समूह ने 18 जुलाई को संपर्क क्रांति से दिल्ली तक का रिजर्वेशन करवा लिया है। दिल्ली से वह फ्लाइट से जाएंगे। कारोबारी भरत ढींगरा भी पिछले 25 साल से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और वह भी अपना नियम नहीं तोड़ना चाहते हैं और उन्होंने रिजर्वेशन करवा लिया है। उम्मीद है कि जब दिल्ली पहुंचेंगे तब तक श्राइन बोर्ड की यात्रा को हरीझंडी मिल जाएगी।ऐसा ही कहना है अमरनाथ यात्रा पर प्रतिवर्ष 300 से 400 लोगों का समूह ले जाने वाले डॉ. संजय पांडे का। डॉ. पांडे के मुताबिक यात्रा पर जाने की उनकी तैयारी पूरी है। इसको लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े संपर्कों से बात की थी और जल्द ही यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। इस बार हमारे ग्रुप के 30-40 सदस्य ही यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि यात्रा होगी और वह अमरनाथ बाबा के दर्शन जरूर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The devotees made the reservation to go to Amarnath, waiting for the Shrine Board's green signal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGtKfw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment