शहीद पार्क स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकालने के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठी युवती के साथ लूट की घटना सामने आई है। युवती का आरोप है कि ऑटो में ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर साथी को बैठा लिया जो उसे चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद इंदौर रोड की तरफ ले गए और फिर रुपए व मोबाइल लूटकर भाग गए। बोहरा बाखल के समीप गोंसा दरवाजा निवासी मासूमा देवासवाला (21) ने माधवनगर पुलिस को बताया वह शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे शहीदपार्क स्थित बैंक से रुपए निकालने के बाद टावर पर पहुंची थी। यहां से ऑटो में बैठी, ऑटो वाले ने फ्रीगंज पुल के पहले अपने साथी को भी बैठा लिया और फिर चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद मुंह दबा दिया। इंदौर रोड पर वे मुझे बेहोशी की हालत में उतारकर भाग गए व रुपए व मोबाइल भी ले गए। किसी तरह बाइक वाले से मदद लेकर परिजनों को फोन लगाया व थाने पहुंची। माधवनगर थाना एसआई सुरेंद्र मंडलोई ने बताया इस तरह की घटना सामने नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए लेकिन युवती ने जो घटनाक्रम बताया है वह फुटेज में सामने नहीं आया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शहीद पार्क स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकालने के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठी युवती के साथ लूट की घटना सामने आई है। युवती का आरोप है कि ऑटो में ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर साथी को बैठा लिया जो उसे चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद इंदौर रोड की तरफ ले गए और फिर रुपए व मोबाइल लूटकर भाग गए। बोहरा बाखल के समीप गोंसा दरवाजा निवासी मासूमा देवासवाला (21) ने माधवनगर पुलिस को बताया वह शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे शहीदपार्क स्थित बैंक से रुपए निकालने के बाद टावर पर पहुंची थी। यहां से ऑटो में बैठी, ऑटो वाले ने फ्रीगंज पुल के पहले अपने साथी को भी बैठा लिया और फिर चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद मुंह दबा दिया। इंदौर रोड पर वे मुझे बेहोशी की हालत में उतारकर भाग गए व रुपए व मोबाइल भी ले गए। किसी तरह बाइक वाले से मदद लेकर परिजनों को फोन लगाया व थाने पहुंची। माधवनगर थाना एसआई सुरेंद्र मंडलोई ने बताया इस तरह की घटना सामने नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए लेकिन युवती ने जो घटनाक्रम बताया है वह फुटेज में सामने नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMxd6v
via IFTTT

No comments:

Post a Comment