सिक्युरिटी पेपर मिल के रिटायर्ड कर्मचारी प्रफुल्ल शुक्ला निवासी काेठी बाजार (75) की रविवार काे जबलपुर में इलाज के दौरान काेराेना से माैत हाे गई। प्रफुल्ल 17 दिन पहले बेटा-बहू से मिलकर मुंबई से हाेशंगाबाद लाैटे थे। 3 जुलाई काे उन्हें बुखार और बेहाेशी आने पर परिजन केशव हाॅस्पिटल ले गए। हालत बिगड़ने पर रैफर किया तो परिजन उन्हें जबलपुर में भर्ती कराया। जबलपुर मेडिकल काॅलेज में रविवार दाेपहर 3.30 बजे माैत हाे गई।
उनकी काेराेना रिपाेर्ट माैत के बाद आई जो पाॅजिटिव थी। यह शहर में काेराेना के मरीज की पहली और जिले में चाैथी माैत है। काेराेना से माैत की पुष्टि होते ही हाेशंगाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुराने बीएसएनएल ऑफिस कोठी बाजार स्थित उनके घर पहुंची तो 95 वर्षीय मां को 101 डिग्री बुखार था। काेराेना नाेडल अधिकारी डाॅ. शिवेंद्र चंदेल ने बताया कि प्रफुल्ल शुक्ला काे बुखार, सांस लेने में समस्या, दस्त, पेट दर्द, की शिकायत की रिपाेर्ट मिली है। जबलपुर से उनके काेराेना हाेने की पुष्टि हुई है। मां काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
23 लाेगों की काेराेना चेन, सभी हाेम क्वारेंटाइन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर के अलग-अलग क्षेत्राें के 23 लाेग प्रफुल्ल शुक्ला के संपर्क मेंआए थे। यह सभी उनकी काेराेना चेन में शामिल हैं। इनमें चाैधरी कंपाउंड काेठी बाजार निवासी 9 लाेग हैं। 3 लाेग काेठी बाजार, केशव हाॅस्पिटल के डाॅक्टर सहित 5 स्टाफ, सदर बाजार-बड़ी बजरिया के एक-एक लाेग, बाबई राेड नाका के दाे-दाे सहित दाे अन्य लाेग शामिल हैं। सभी काे हाेम क्वारेंटाइन किया है।
शहर के निजी अस्पताल से परिजन ले गए थे जबलपुर
प्रफुल्ल को परिजन केशव अस्पताल से जबलपुर ले गए थे। अस्पताल संचालक डाॅ. अतुल सेठा ने बताया मरीज काे अलग रूम में इलाज के लिए रखा था। 3 जुलाई की रात काे उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। सिर्फ तीन घंटे ही यहां रखा और रैफर कर दिया। अस्पताल के 2 डाॅक्टर, 2 नर्स, 1 कंपाउंडर,1 ड्राइवर काे हाेम आइसाेलेट रहने काे कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1yZSL
via IFTTT