शुक्रवार को जिले में सामने आए 51 कोरोना लोगों में तीन बैंक अधिकारी, जीआरएमसी की एनेस्थीसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय का लेखा शाखा प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर, केआरएच और मंगल नर्सिंगहोम की एक-एक नर्स शामिल है। अबतक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2349 पहुंच गई हैै। शुक्रवार को आई वायरोलॉजिकल लैब, ट्रूनेट और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में कुल 51 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से लधेड़ी निवासी 46 वर्षीय युवक सिटी सेंटर स्थित आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी है। अल्कापुरी निवासी 32 वर्षीय युवक पंजाब नेशनल बैंक की गोले का मंदिर ब्रांच में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। सिंध बिहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला संजय कॉम्प्लैक्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक है। उधर जीआरएमसी की एनेस्थीसिया की जूनियर डॉक्टर भी संक्रमित निकली है। वह गत दिवस इंदौर से लौटी हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय में पदस्थ 56 वर्षीय लेखा शाखा प्रभारी और 49 वर्षीय कम्प्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिवाजी नगर निवासी 35 वर्षीय महिला केआरएच के एसएनसीयू में नर्स है तथा इंद्रा कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला मंगल नर्सिंगहोम में नर्स है, दाेनों संक्रमित पाई गईं हैं। इंद्रा कॉलोनी में एक ही परिवार के 5, समाधिया कॉलोनी में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित निकले। सिंहपुर में 55 और बागीपुर पंचायत में 51 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैंपल देकर थाने पहुंच गए प्रधान आरक्षक जनकगंज थाने में पदस्थ 55 वर्षीय प्रधान आरक्षक और कोतवाली थाने के 46 वर्षीय आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रधान आरक्षक ने बताया कि वे शुक्रवार की रात 8 बजे तक थाने में ड्यूटी पर थे, जबकि कोतवाली थाने का आरक्षक भी थाने गया था। आरक्षक ने बताया कि शुक्रवार को छुट्टी बढ़वाने के लिए उसने थाने में संपर्क किया तो प्रधान आरक्षक ने उन्हें थाने में आकर सूचना देने की बात कही थी, इसलिए वह थाने गए थे। 108 एंबुलेंस... 2212 कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाया जिले में 108 एंबुलेंस की टीम ने कोरोना संक्रमण में बेहतर काम किया है। 108 एंबुलेंस के जिला नोडल अधिकारी आईपी निवारिया,जिगित्सा हेल्थ केयर के जिला प्रभारी गोपाल नेगी की देखरेख में 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने रात-दिन काम करते हुए 2216 मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाया है। सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि 108 एंबुलेंस ग्वालियर का कार्य उच्च स्तर का रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिजन ने किया हंगामा भिंड के एक युवक को पेट में तकलीफ होने पर परिजन ने पहले गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में दिखाया। 15 जुलाई को वे उसे ग्वालियर लाए और यहां हॉस्पिटल रोड पर बने एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 24 जुलाई को प्राइवेट लैब में युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट शुक्रवार को हॉस्पिटल आई। इसमें युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि मरीज को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ेगा। यह सुनकर परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि डॉक्टर ने ही कोरोना कर दिया। सी बीच वहां पुलिस आ गई, तो परिजन शांत हो गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bank employees are getting infected, 51 new positives including three bank officers and junior doctors


शुक्रवार को जिले में सामने आए 51 कोरोना लोगों में तीन बैंक अधिकारी, जीआरएमसी की एनेस्थीसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय का लेखा शाखा प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर, केआरएच और मंगल नर्सिंगहोम की एक-एक नर्स शामिल है। अबतक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2349 पहुंच गई हैै।


शुक्रवार को आई वायरोलॉजिकल लैब, ट्रूनेट और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में कुल 51 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से लधेड़ी निवासी 46 वर्षीय युवक सिटी सेंटर स्थित आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी है। अल्कापुरी निवासी 32 वर्षीय युवक पंजाब नेशनल बैंक की गोले का मंदिर ब्रांच में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। सिंध बिहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला संजय कॉम्प्लैक्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक है। उधर जीआरएमसी की एनेस्थीसिया की जूनियर डॉक्टर भी संक्रमित निकली है। वह गत दिवस इंदौर से लौटी हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय में पदस्थ 56 वर्षीय लेखा शाखा प्रभारी और 49 वर्षीय कम्प्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिवाजी नगर निवासी 35 वर्षीय महिला केआरएच के एसएनसीयू में नर्स है तथा इंद्रा कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला मंगल नर्सिंगहोम में नर्स है, दाेनों संक्रमित पाई गईं हैं। इंद्रा कॉलोनी में एक ही परिवार के 5, समाधिया कॉलोनी में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित निकले। सिंहपुर में 55 और बागीपुर पंचायत में 51 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सैंपल देकर थाने पहुंच गए प्रधान आरक्षक
जनकगंज थाने में पदस्थ 55 वर्षीय प्रधान आरक्षक और कोतवाली थाने के 46 वर्षीय आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रधान आरक्षक ने बताया कि वे शुक्रवार की रात 8 बजे तक थाने में ड्यूटी पर थे, जबकि कोतवाली थाने का आरक्षक भी थाने गया था। आरक्षक ने बताया कि शुक्रवार को छुट्टी बढ़वाने के लिए उसने थाने में संपर्क किया तो प्रधान आरक्षक ने उन्हें थाने में आकर सूचना देने की बात कही थी, इसलिए वह थाने गए थे।
108 एंबुलेंस... 2212 कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाया
जिले में 108 एंबुलेंस की टीम ने कोरोना संक्रमण में बेहतर काम किया है। 108 एंबुलेंस के जिला नोडल अधिकारी आईपी निवारिया,जिगित्सा हेल्थ केयर के जिला प्रभारी गोपाल नेगी की देखरेख में 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने रात-दिन काम करते हुए 2216 मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर पहुंचाया है। सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि 108 एंबुलेंस ग्वालियर का कार्य उच्च स्तर का रहा है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिजन ने किया हंगामा
भिंड के एक युवक को पेट में तकलीफ होने पर परिजन ने पहले गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में दिखाया। 15 जुलाई को वे उसे ग्वालियर लाए और यहां हॉस्पिटल रोड पर बने एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 24 जुलाई को प्राइवेट लैब में युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट शुक्रवार को हॉस्पिटल आई। इसमें युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि मरीज को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ेगा। यह सुनकर परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि डॉक्टर ने ही कोरोना कर दिया। सी बीच वहां पुलिस आ गई, तो परिजन शांत हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bank employees are getting infected, 51 new positives including three bank officers and junior doctors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jZSR0P
via IFTTT

No comments:

Post a Comment